विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2025

रोज मूंग की दाल का पानी पीने से क्या होगा? फायदे जानेंगे तो आज से शुरू कर देंगे पीना

Moong Dal Khane Ke Fayde: मूंग की दाल प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर है जो शरीर को कई समस्याओं से दूर रखने में सहायक है. तो चलिए जानते हैं मूंग की दाल का पानी पीने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं? और किन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन. 

रोज मूंग की दाल का पानी पीने से क्या होगा? फायदे जानेंगे तो आज से शुरू कर देंगे पीना
सुबह खाली पेट मूंग की दाल खाने से क्या होता है? | Moong dal kaise khaye

Moong Dal Khane Ke Fayde: मूंग की दाल न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि पौष्टिक आहार भी मानी जाती है. कई घरों में मूंग की दाल को लोग पकाकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको ये पता है? इस दाल को अगर आप पानी में उबालकर उसका पानी पीते हैं, तो शरीर को कई फायदे हो सकते हैं. जी हां, ये दाल प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर है जो शरीर को कई समस्याओं से दूर रखने में सहायक है. तो चलिए जानते हैं मूंग की दाल का पानी पीने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं? और किन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन. 

Moong Dal Khane Ke Kya Fayde Hain | Moong Dal Kab Khana Chahiye | Moong Dal Benefits

मूंग दाल खाने से क्या फायदा होता है

पाचन: मूंग की दाल के पानी में फाइबर होता है, इसका सेवन पेट को ठीक रखकर कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है. 

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट काली चाय पीने से क्या फायदा होता है?

वजन: मूंग की दाल के पानी में कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होता है, जो वेट लॉस में मदद कर सकता है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इस पानी का सेवन कर सकते हैं.

त्वचा: मूंग दाल का पानी एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर है, जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर स्किन को साफ और चमकदार बनाने में सहायता करता है. मुंहासे और दाग-धब्बे से छुटकारा पाने के लिए ये पानी फायदेमंद है.

डायबिटीज: मूंग दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है.

इम्यूनिटी: मूंग की दाल में मौजूद कुछ तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. इसलिए मूंग दाल का पानी एक इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम कर सकता है. 

Watch Video:Gurudev Sri Sri Ravi Shankar Podcast: Stress, Anxiety, Relationship | तनाव कैसे दूर करें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moong Dal Benefits In Hindi, Moong Dal Khane Ke Fayde, Moong Dal Ka Pani Pine Ke Fayde, Moong Dal Benefits And Side Effects, Moong Dal Protein Per 100g
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com