विज्ञापन
This Article is From May 04, 2025

आज क्या बनाऊं: स्वाद ही नहीं Vitamin B12 की कमी को दूर करने में भी मददगार है ये दाल, नोट करें रेसिपी

Moong Dal For Vitamin B12: क्या आप भी विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए हेल्दी और वेजिटेरियन ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो आप इस दाल को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

आज क्या बनाऊं: स्वाद ही नहीं Vitamin B12 की कमी को दूर करने में भी मददगार है ये दाल, नोट करें रेसिपी
Moong Ki Dal: कैसे बनाएं मूंग की दाल.

Vitamin B12 Deficiency I Hindi:  विटामिन बी 12 एक ऐसा विटामिन है जो हमारे शरीर को लिए बेहद जरूर माना जाता है. इसकी कमी से शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे, शरीर में थकान, कमजोरी, मानसिक भ्रम, तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं और एनीमिया आदि. अगर आप भी वेजिटेरियन हैं और विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए वेज ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं तो आप मूंग की दाल को डाइट में शामिल कर सकते हैं क्योंकि इस दाल में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.

ये भी पढ़ें- रात में भिगो दें ये सफेद चीज और सुबह खाली पेट नाश्ते में कर लें सेवन, इन 4 समस्याओं में झट से मिलेगा आराम

कैसे बनाएं मूंग की दाल- (How To Make Moong Ki Dal Recipe)

सामग्री

  • हरी मूंग की दाल
  • स्वादानुसार नमक
  • हल्दी
  • घी
  • जीरा
  • हींग
  • अदरक, बारीक कटा हुआ
  • प्याज, बारीक कटा हुआ
  • टमाटर
  • धनिया पाउडर
  • गरम मसाला
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हरा धनिया

वि​धि-
इस दाल को बनाने के लिए सबसे पहले इसे धो लें. फिर एक पैन में दाल को 3 कप पानी, हल्दी, अदरक और नमक डालकर रखें. इसमें उबाल आने दें और फिर धीमी आंच पर पकाएं. एक पैन में घी को गर्म करें और इसमें हींग और जीरा डालें. इसमें प्याज़ डालें. प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें, टमाटर डालें और लगातार चलाते हुए फ्राई करें. धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें. अच्छे से मिलाएं और इसमें पकी हुई दाल डालें. एक उबाल आने दें और उसके बाद एक मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं. हरा धनिया डालकर गार्निश करें और गर्मागर्म सर्व करें.

महिलाओं के लिए अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने का सबसे सही और प्रभावी तरीका क्या है? डॉक्टर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moong Dal For Vitamin B12, Moong Dal For Vitamin B12 Deficiency, Vitamin B12 Ki Kami Dur Karne Ke Liye Moong Dal Kaise Khaye, Moong Dal Benefits, Moong Dal Recipe, Vitamin B12, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com