विज्ञापन

मानसून में मसाले खराब होने से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान किचन हैक्स

बारिश का मौसम शुरू होते गर्मी से तो राहत मिलती है, लेकिन किचन में कई काम बढ़ जाते हैं. मानसून में किचन की कई चीजें नमी के चलते जल्दी खराब होने लगती हैं और उन्हीं में से एक हैं मसाले. इस आर्टिकल में जानें मसालों को खराब होने से बचाने का सही तरीका.

मानसून में मसाले खराब होने से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान किचन हैक्स
मसालों को खराब होने से कैसे बचाएं.
NDTV

बारिश के आने से तापमान में कमी हो गई है और मौसम सुहाना हो गया है. लेकिन बारिश अपने साथ कुछ दिक्कतें भी लेकर आती है. नमी की वजह से बैक्टीरिया और फंगस का खतरा बढ़ जाता है. मानसून के दौरान हवा में नमी का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में ज्यादा पसीना आता है और थकान महसूस होती है, इसलिए समय-समय पर खुद को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी हो जाता है क्योंकि गर्मियों की तुलना में शरीर से पानी का नुकसान ज्यादा होता है. मानसून की एक बड़ी समस्या यह है कि ज्यादा नमी के कारण कई खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं. नमी ज्यादा होने से बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है, जिससे खाने का स्वाद और महक जल्दी खराब हो सकती है. बारिश में मसाले भी जल्दी खराब हो जाते हैं. आइए मसालों को सुरक्षित रखने के कुछ उपाय जानते हैं.

मानसून में मसालों को सुरक्षित रखने के ट्रिक्स- (Tips to keep spices safe during the monsoon)

1. एयरटाइट कंटेनर-

मानसून शुरू होते ही मसालों को एयरटाइट कंटेनर में रखना सबसे जरूरी कामों में से एक है. प्लास्टिक के डिब्बों का इस्तेमाल करने से बचें और कांच जैसे नॉन-रिएक्टिव कंटेनर चुनें. अलग-अलग मसालों को अलग-अलग रखें.

2. सुरक्षित जगह चुनें-

रसोई में मसाले के डिब्बे के लिए सही जगह चुननी चाहिए. मसालों को नमी वाली जगहों जैसे खिड़की या सिंक के पास नहीं रखना चाहिए. साथ ही, मसालों को स्टोवटॉप के ठीक बगल में रखने से भी बचें. गैस स्टोव के पास मसाला बॉक्स रखने से मसालों के समय से पहले खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. मसालों को रखने के लिए रसोई में ऐसी जगह चुनें जो सूखी हो. 

Latest and Breaking News on NDTV

बारिश में मसालों को कैसे करें स्टोर. (Image NDTV) 

3. छोटे डिब्बों में रखें-

मानसून के दौरान मसालों को लंबे समय तक ठीक रखने का एक और अच्छा तरीका है कि उन्हें छोटे जार में रखा जाए और किचन के मुख्य हिस्से में रखा जाए. बाकी मसालों को बड़े जार में रखकर सुरक्षित रूप से पेंट्री में रखना चाहिए.

 4. साफ चम्मच का इस्तेमाल करें-

ज्यादातर मसाले तुरंत नमी सोख लेते हैं. चम्मच की मदद से मसाले निकालते समय, अगर चम्मच ठीक से सूखा और साफ नहीं है, तो मसाले के खराब होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है. सभी मसालों को निकालने के लिए एक ही चम्मच का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. हर मसाले के डिब्बे में अपना एक छोटा चम्मच होना चाहिए जो पूरी तरह सूखा और साफ हो.

5. नियमित रूप से जांच करते रहें-

मसालों की नियमित जांच करना भी जरूरी है ताकि यह पक्का हो सके कि मसाले ताजे हैं और उनमें कोई अजीब गंध नहीं आई है. मसालों का रंग बदलना और उनमें गांठें पड़ना इस बात का संकेत है कि वे शायद खाने लायक नहीं हैं. इसका मतलब यह भी हो सकता है कि मसालों में फफूंद लग रही है, इसे बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें.

6. नीम की पत्तियां रखें-

मसाले के डिब्बे में नीम की कुछ सूखी पत्तियां डालने से भी मसालों की शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है. नीम एक बेहतरीन कीटाणुनाशक है और मसालों में बैक्टीरिया को पनपने से रोक सकता है. डिब्बे में रखने से पहले नीम की पत्तियों को अच्छे से धूप में सुखा लें और खड़े मसाले में ही इन्हें डालें.

ये भी पढ़ें- खून की है कमी? दवा नहीं, आज से ही खाना शुरू करें ये 4 चीजें, तेजी से बढ़ेगा हीमोग्लोबिन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spice Storage Tips, Monsoon Kitchen Tips, Monsoon Kitchen Hacks, Spices Storage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com