विज्ञापन

प्लास्टिक डिब्बों से नहीं जा रही हल्दी और मसालों की smell? 5 मिनट में ऐसे करें साफ, लगेंगे एकदम नए जैसे

अगर आप भी डिब्बे पर पीले दाग और उनसे आने वाली स्मेल को दूर करना चाहिते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कुछ टिप्स जो आपके काम आ सकते हैं. 

प्लास्टिक डिब्बों से नहीं जा रही हल्दी और मसालों की smell? 5 मिनट में ऐसे करें साफ, लगेंगे एकदम नए जैसे
How to Remove Spice Smell From Plastic: इन आसान तरीकों से हटेंगे हल्दी के दाग और स्मेल दोनों.( AI Image)

Container Smell: किचन में इस्तेमाल होने वाले मसालों को स्टोर करने के लिए प्लास्टिक के डिब्बों का इस्तेमाल पुराने समय से किया जाता है. इन कंटेनर्स में दाल, सब्जी, मसाले या बचा हुआ खाना रखना बेहद आसान होता है, ये चीजें स्टोर करने के लिए आसान होते हैं. लेकिन इनमें चीजें और खाना स्टोर करने के बाद एक परेशानी जो लगभग हर किसी के सामने आती है, वो है इनसे आने वाली मसालों की महक और हल्दी का रंग. आपने जिस भी कंटेनर में हल्दी या मसाले भर दिए हैं उनसे ये स्मेल निकल नहीं पाती है.  कई बार डिब्बा धोने के बाद भी उसमें से अजीब गंध आती रहती है. फिर इसमें दूसरी चीजें रखने पर वो स्मेल नई चीजों से आने लगती है.

दरअसल प्लास्टिक स्मेल को जल्दी पकड़ लेती है. खासकर अगर आप इसमें गर्म खाना या ज्यादा मसालेदार चीजों को रखते हैं तो ये महक डिब्बे की सतह में बस जाती है. अगर इनको सही समय और सही तरीके से साफ नहीं किया गया तो ये स्मेल ज्यादा बढ़ सकती है. अगर आप भी डिब्बे पर पीले दाग और उनसे आने वाली स्मेल को दूर करना चाहिते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कुछ टिप्स जो आपके काम आ सकते हैं. 

1. बेकिंग सोडा और गुनगुना पानी

प्लास्टिक डिब्बों की स्मेल हटाने के लिए बेकिंग सोडा को काफी असरदार माना जाता है. इसके लिए आप एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें बेकिंग सोड़ा मिलाकर इस पानी को उस कंटेनर में डालकर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें. बेकिंग सोडा महक को सोखने में मदद करता है और डिब्बे से महक चली जाती है. 

2. नींबू 

नींबू की खुशबू भी तेज होती है, इसका इस्तेमाल भी आप कई तरह की गंध को कम करने में मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप डिब्बे के अंदर नींबू का रस लगाकर 10-15 मिनट छोड़ दें. वहीं पीले दाग को आप नींबू की मदद से साफ कर सकते हैं. इसके बाद पानी को धो लें. ये हल्दी और मसालों को स्मेल को कम करने में मदद कर सकती है.

3. धूप दिखाना भी है जरूरी

इसके साथ ही आप कंटेनर्स को धोकर धूप में रख दें, जिससे इसके अंदर की नमी सूख जाती है और डिब्बा भी अच्छी तरह से सूख जाता है. इसलिए डिब्बों को धोने के बाद आप इसको कुछ देर के लिए धूप में जरूर रखें.  धूप और हवा से नमी कम होती है और बदबू भी धीरे-धीरे निकलने लगती है.

4. सिरका 

सफेद सिरका भी कंटेनर्स से महक हटाने में काम आ सकता है. डिब्बे में थोड़ा सिरका और पानी डालकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद अच्छी तरह धो लें.

डिब्बा साफ करते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

  1. बहुत गर्म खाना सीधे प्लास्टिक डिब्बे में न रखें.
  2. डिब्बे को गीला छोड़कर बंद न करें.
  3. पुराने और ज्यादा खराब हो चुके प्लास्टिक कंटेनर बदल देना बेहतर होता है.
  4. तेज मसाले वाले खाने के लिए ग्लास कंटेनर ज्यादा अच्छे माने जाते हैं.

ये भी पढ़ें: फ्रिज खोलते ही आती है अजीब सी बदबू, अपनाएं ये देसी तरीके, आएगी एकदम फ्रेश स्मेल

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Turmeric Smell In Plastic Container, Spice Smell In Tupperware, Plastic Container Smells Like Curry, Turmeric Stain And Smell Removal, How To Remove Spice Smell From Plastic, Remove Turmeric Smell From Plastic, Get Rid Of Spice Odor In Containers, Clean Plastic Container Smell, Plastic Container Deodorizing Hacks, Home Remedies For Turmeric Smell, Haldi Ki Mehek Kaise Htaye, Plastic Dabbe Se Masale Ki Smell Kaise Nikale, Turmeric Stain Removal From Plastic, Plastic Container Smell Removal Tips, 3 Easy Ways To Remove Turmeric Smell, Baking Soda For Plastic Container Smell, Vinegar Hack For Spice Odor Removal, How To Make Plastic Containers Smell Free
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com