मॉनसून हमें गर्मी से राहत दिलाता है, वहीं यह कई बीमारियों को दावत भी देता है. ऐसे में अगर आप अपने खाने-पीने का ख्याल न रखेंगे तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. बारिश के मौसम में हमारा पाचन तंत्र अक्सर कमजोर हो जाता है और हमें पेट संबंधी समस्याएं होने का खतरा भी बना रहता है, जैसे फूड पॉइजनिंग, बदहजमी, डायरिया. लेकिन कुछ बातों का ध्यान रख कर आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि मॉनसून में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं और किन चीजों के सेवन से बचें.
मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज
साबुत सूखे अनाज हैं गुणकारी
मूंग, मक्का, जौ जैसे साबुत सूखे अनाज और दालों को अपनी डाइट में शामिल करना हेल्थ के लिए अच्छा है. प्रोटीन, लौह और मैगनीशियम युक्त इन खाद्य पदार्थों के सेवन से इम्यूनिटी में सुधार होता है. मॉनसून में भुने भुट्टे के सेवन से पर्याप्त फाइबर मिलता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है. इसके अलावा आहार में सूखे मेवों को शामिल करना भी फायदेमंद है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आहार में शामिल करें सब्जियां
मॉनसून में मौसमी सब्जियों का सेवन करना चाहिए. हरी पत्तेदार सब्जियों की जगह हल्की और आसानी से पचने वाली सब्जियों, जैसे घिया, तोरई, टिंडा, भिंडी, फ्रेंच बींस का सेवन करने से पेट संबंधी गड़बड़ियों के खतरे से बचा जा सकता है. करेला, मूली, मेथी जैसी कड़वी सब्जियां संक्रमण से बचाती हैं.
What Happens During Menopause? | बात-बात पर आता है रोना, हो सकता है मेनोपॉज का लक्षण, जानें सबकुछ
फलों का सेवन भी है जरूरी
अपने दैनिक आहार में मौसम्बी, अमरूद, आंवला, नाशपाती, पपीता, स्ट्रॉबेरी, आम, सेब, अनार, केला जैसे विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन करें. रोजाना तीन रंग के फल खाने चाहिए. इनमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स न केवल शरीर में ऊर्जा संतुलन के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालते हैं.साथ ही संक्रमण से बचाव कर हमारी इम्यूनिटी को भी बढ़ाते हैं.
औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी
हल्दी को इम्यूनिटी बढ़ाने वाला एजेंट मानते हैं. हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर है. यह एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक एजेंट भी है. हल्दी युक्त दूध खांसी और बुखार के लिए एक प्रभावी उपाय हो सकता है. हल्दी ब्लड शुगर लेवल को सामान्य बनाए रखने में भी मदद कर सकती है. मॉनसून से संबंधित बीमारियों से खुद को बचाने के लिए आप आधा चम्मच हल्दी और 1 चम्मच शहद के साथ एक गिलास दूध पी सकते हैं.
अदरक भी है फायदेमंद
मॉनसून में गर्म चाय के साथ अदरक का आनंद लिया जाता है. भारत में अदरक की चाय काफी लोकप्रिय है. इसके अलावा एक कप गर्म पानी में कुछ ताजे अदरक को पीसकर एक नींबू निचोड़ लें, 1 चम्मच शहद मिलाएं. ये ड्रिंक आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए काफी है. अदरक में जीवाणुरोधी और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं.

Monsoon Diet Tips: मॉनसून में दूषित पानी पीने से सबसे ज्यादा बीमारियां होती हैं. Photo Credit: iStock
दूषित पानी के सेवन से बचें
मॉनसून में दूषित पानी पीने से सबसे ज्यादा बीमारियां होती हैं. पानी में मौजूद बैक्टीरिया हमारे शरीर में पहुंच कर डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर डालते हैं, जिससे लिक्विड तक ठीक से पच नहीं पाता. इसलिए फिल्टर्ड पानी या उबले हुए पानी का इस्तेमाल करें.
Tomato Chutney: बंगाली स्टाइल में बनाएं टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी और अपने भोजन को दें नया अलग स्वाद
खराब फलों का सेवन न करें
हमेशा ताजे फलों का ही सेवन करें. मुरझाए हुए, दागी, कटे-फटे या खराब फलों के सेवन से बचें. क्योंकि ऐसे फल विषाक्त हो जाते हैं और आपकी पाचन प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं. गले हुए फल पेट में संक्रमण फैला सकते हैं.
ठंडी चीजों से बचें
मॉससून में आइसक्रीम, दही, कुल्फी जैसी चीजें खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इनसे सर्दी और वायरल फीवर होने की आशंका रहती है.
सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Salad For Weight Loss: वजन घटाने के लिए ऐसे बनाएं अनानास, गाजर और खसखस का सलाद
Benefits Of Eating Anjeer: गर्मियों में अंजीर खाने के 7 गजब के फायदे
Benefits Of Velvet Beans: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए कौंच के बीज का करें सेवन, ये हैं इसके अन्य फायदे
Basil Water Benefits: सेहतमंद रहने के लिए रोज पिएं तुलसी का पानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं