गर्मी दस्तक दे चुकी है और अब कुछ ही समय में सूरज की किरणें चुभने भी लगेंगी. धूप और गर्मी की वजह से गला सूखने लगता है और शरीर राहत पाने के लिए ठंडे-ठंडे शरबत की मांग करता है. गर्मी के दिनों में गले को तर करने के लिए आप भी किसी जायकेदार ड्रिंक की तलाश में हैं तो गुलाब की पंखुड़ियों और दूध से बनने वाला मोहब्बत का शरबत इसके लिए एकदम परफेक्ट ड्रिंक है. ये शरबत आपके गले को तर करने के साथ ही पेट को ठंडक भी देता है. आइए इस ठंडे-ठंडे शरबत को बनाने का तरीका जान लेते हैं.
Summer Drinks: गर्मियों में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए करें इन 5 ड्रिंक्स का सेवन
मोहब्बत का शरबत बनाने के लिए सामग्री ( Mohabbat Ka Sharbat Ingredients):
- 500 मिली ठंडा दूध
- 6 बड़े चम्मच चीनी
- 2 बड़े चम्मच सूखी गुलाब की पंखुड़ियां
- 1/2 कप ठंडा पानी
- 3 कप गुलाब का शरबत
- 1 कप तरबूज का रस
- 3 बड़े चम्मच कटा हुआ तरबूज
- आवश्यकता अनुसार बर्फ के टुकड़े
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मोहब्बत का शरबत बनाने का तरीका ( How to Make Mohabbat Ka Sharbat Recipe):
- एक जग लीजिए इसमें ठंडा दूध, पानी और तरबूज (watermelon) का रस डालें. सभी को एक साथ बढ़िया तरीके से मिलाएं. अब गुलाब का शरबत, चीनी डालें और तब तक मिलाते रहें जब तक कि सभी कुछ पूरी तरह से घुल न जाए और इस मिक्सचर को एक सुंदर गुलाबी रंग ना मिल जाए.
- शरबत को एक कांच के गिलास में डाल दीजिए, छोटे-छोटे कटे हुए तरबूज के टुकड़ों से इस शरबत को गार्निश करें. गुलाब की पंखुड़ियां और बर्फ के टुकड़े भी डाल लें और अब आपका शरबत सर्व होने के लिए तैयार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं