पहले फूड वेंडर्स आपके टेस्ट के हिसाब से खाना तैयार कर परोसा करते थे. किसी को नमक कम चाहिए, तो किसी को मिर्च ज्यादा, अपनी फरमाइश पर आप खाना तैयार करवाते थे, लेकिन अब फूड वेंडर टेस्ट ही नहीं आपके मूड के हिसाब से भी खाने-पीने की डिशेज परोस रहे हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फूड स्टॉल पर शरबत-ए-मोहब्बत और शरबत-ए-नफरत बिक रही है.
आपके मूड के हिसाब से मिलेगा शरबत
इंस्टाग्राम पर Mohinder jeet singh नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक फूड वेंडर ठेले पर कई अलग-अलग तरह के शरबत बेच रहा है. वह बताता है कि जिन लोगों ने प्यार में धोखा खाया है उनके लिए वह शरबत-ए-नफरत बेचता है और जो लोग प्यार में खुश हैं उनके लिए शरबत-ए-मोहब्बत है. शरबत-ए-नफरत जहां हल्के लाल रंग में दिख रहा है और वहीं शरबत-ए-मोहब्बत गाढ़े लाल रंग का है. शख्स ये भी बताता है कि इन शरबतों को बनाते वक्त भी मोहब्बत और नफरत वाली फीलिंग का ध्यान रखा जाता है, क्योंकि उसने खुद भी प्यार में धोखा खाया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यहां देखें वीडियो
यूजर्स को लगा झटका
वीडियो देख लोग जमकर मजे ले रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 17 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, वहीं ढेरों लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ये क्या हो रहा है, देख रहे हो प्रभु.' दूसरे ने लिखा, 'दिलजले शरबत भी बना लो भाई.' तीसरे यूजर ने कमेंट किया, 'नफरत-प्यार तो ठीक है हाइजीन का तो ध्यान रखो.'
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं