Lambe Balo ke Liye tel: हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसके बाल लंबे, काले और घने हों. इस तरह के बाल पाने के लिए वो कई तरह के प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों का सहारा लेती हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इन सबके बावजूद भी वो असर देखने को नहीं मिलता है जो उन्हें चाहिए होता है. बता दें कि बालों का हल्का होना और झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. जिनमें से एक है बालों को सही पोषक तत्वों का न मिलना. इसके लिए आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर हों जो आपके बालों को हेल्दी बनाने में मदद करें. इसके साथ ही आपको बालों की केयर करने की भी जरूरत होती है. आज हम आपको नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल की मदद से बालों को लंबे और घना बनाने के नु्स्खे के बारे में बताएंगे. यह नुस्खा बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है.
बालों के लिए विटामिन ई
बता दें कि बालों के लिए विटामिन ई बेहद फायदेमंद होता है. इसके लिए आप अपनी डाइट में गेंहू के बीज का तेल, सोयाबीन ऑयल, सरसों के बीज, बादाम, मूंगफली, पीनट बटर, चुकंदर, पालक, कद्दू और लाल शिमला मिर्च को शामिल कर सकते हैं. ये सभी ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो बालों के सेल्स को डैमेज होने से रोकने में मदद करते हैं और ग्रोथ भी बढ़ा सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बालों को लंबा, घना और काला करने के लिए विटामिन ई और नारियल तेल
खाने के साथ ही आपको हेयर केयर के लिए नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल भी करना चाहिए. इसके लिए आप 1 कटोरी में वर्जिन कोकोनेट ऑयल लें और इसे हल्का सा गुनगुना कर लें. अब इस तेल में विटामिन ई कैप्सूल को तोड़कर डालें और दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. इस तेल के अपने स्कैल्प से लेकर बालों के सिरे तर अच्चे से लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. इस तेल को 1 घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें. इसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धोकर साफ कर लें. इससे आपके बालों को काफी लाभ मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं