विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2021

Malaika Arora: देखेंः एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के संडे लंच प्लेट में क्या था यम्मी डिलाइट

Malaika Arora's Sunday Lunch: इस बात से कोई इंकार नहीं है कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फिटनेस सेलिब्रटी में से एक हैं. डेली एक्सरसाइज और योग का अभ्यास करने से लेकर हेल्दी डाइट को फॉलो करने तक.

Also Read in
Malaika Arora: देखेंः एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के संडे लंच प्लेट में क्या था यम्मी डिलाइट
Malaika Arora: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फिटनेस सेलिब्रटी में से एक हैं.
  • एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है.
  • मलाइका के इंस्टाग्राम में 14 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
  • समय-समय पर, एक्ट्रेस घर के बने अच्छे मील को इंजॉय करती है.

Malaika Arora's Sunday Lunch:  इस बात से कोई इंकार नहीं है कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फिटनेस सेलिब्रटी में से एक हैं. डेली एक्सरसाइज और योग का अभ्यास करने से लेकर हेल्दी डाइट को फॉलो करने तक, मलाइका फिटनेस गेम में ऊपर हैं! एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने 14 मिलियन फॉलोअर्स के साथ अपने रूटीन की झलकियां भी शेयर करती रहती हैं. और एक बात जो हमने उनकी पोस्ट और स्टोरीज को देखकर सीखी है, वह यह है कि वह जितनी फिटनेस की दीवानी हैं, उतनी ही खुद को खाने की शौकीन भी मानती हैं! वह अक्सर कई प्रकार के व्यंजनों का आनंद लेती है और इस बात से कभी नहीं कतराती है. चाहे वह टेस्टी मटन बिरयानी हो, लेविश साउथ इंडियन फ्लेट या साधारण घर का बना खाना, मलाइका निश्चित रूप से सोलफुल फूड के बारे में जानती हैं!

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने एक खाने की तस्वीर शेयर की, जिसमें हर चीज टेस्टी लग रही थी. मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें आप चावल और क्रिस्पी मसाला पापड़ के साथ टेस्टी चिकन करी देख सकते हैं. अपनी स्टोरी में उन्होंने लिखा, "# मनीषा, कृपया इसे हर दिन करें." इसे यहां देखेंः

3qcf1ob

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा स्टोरी 

Viral Video: फरीदाबाद के 13 वर्षीय बच्चे ने अपनी कुकिंग स्किल से सभी को किया इंप्रेस, देखें वायरल वीडियो

समय-समय पर, एक्ट्रेस घर के बने अच्छे मील को इंजॉय करती है. इससे पहले, लह अपने टेस्टी 'डब्बा' की एक तस्वीर साझा की जिसमें कई तरह के इंडियन स्टेपल शामिल थे! उनके लंच डब्बा में गोभी की सब्जी, आलू की सब्जी, भिंडी जैसी ऐवरीग्रीन वेजी से भरे बॉउल शामिल थे और फलियों के लिए, मलाइका ने एक स्पाइसी दिखने वाली लोबिया दाल को चुना. यहां एक नज़र डालेंः

ma1lkov8
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इंस्टाग्राम 

Banana Leaf: जानें कैसा महसूस करती है एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया जब वह केले के पत्ते पर खाना खाती है

एक्ट्रेस ज्यादातर इस तरह के सिम्पल मील को इंजॉय  करती है. इसके साथ, वह अपनी डाइट में मौसम की स्पेशल सामग्री को भी शामिल करना सुनिश्चित करती हैं. कुछ दिनों पहले, वह रोटी, चटनी और सलाद के साथ विंटर स्पेशल सरसों का साग खा रही थी!

काम के बारे में, मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपना खुद का पॉप-अप डिलीवरी-ओनली रेस्टोरेंट खोला, जिसमें कई होम स्टाइल फूड और व्यंजनों को बढ़ावा दिया गया. इसके अलावा, उन्हें दो रियलिटी टीवी शो में जज के रूप में भी देखा गया और लैक्मे फैशन वीक में वॉक पर उतरीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Instagram, Malaika Arora Fitness Secrets, Malaika Arora's Sunday Lunch, मलाइका अरोड़ा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com