हिंदी सिनेमा में कई ऐसे पंजाबी गीत है जो लोगों की जुबान पर छाए रहते हैं. आज हम ऐसे ही के पंजाबी लोकगीत की बात करेंगे जो आज से लगभग 42 साल पहले सिंगर ने अपने कालेज फेस्ट में गाया था. तब शायद उनको इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये गाना इतना सुपरहिट होगा कि ये हर शादी-ब्याह और फंक्शन में जरूर बजेगा. पंजाबी म्यूजिक की दुनिया में कई ऐसे गाने हैं, जिन्हें सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं. आज हम एक ऐसे ही पंजाबी लोकगीत की बात करेंगे जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं. खास बात यह है कि जिस गाने ने बाद में इतनी लोकप्रियता हासिल की, उसकी शुरुआत एक कॉलेज में हुई थी.
कौन सा है गाना
पंजाबी भांगरा सिंगर मलकीत सिंह की, जिन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में उन्हें अब तक के सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बेचने वाले भांगड़ा सोलो कलाकार के रूप में दर्ज किया गया था. अपने 32 साल के करियर में उन्होंने 49 लाख (4.9 मिलियन) से अधिक रिकॉर्ड्स की बिक्री की थी (विकीपीडिया). मलकीत ने साल 1984 में अपने कॉलेज में गाना गाया 'गुर नाल इश्क मीठा'. जिसे कॉलेज में सबने बहुत पसंद किया. इसके बाद साल 1986 में उन्होंने इस गाने को रिकॉर्ड किया.
इस गाने ने धीरे-धीरे अपनी जगह बनाई और पंजाबी म्यूजिक पसंद करने वालों के बीच खास पहचान बना ली. साल 1997 में इस गाने की कहानी को एक बड़ा पड़ाव मिला. इस गाने का वीडियो आया जिसे बैली सागो और मलकीत सिंह ने मिलकर इसका वीडियो रिलीज किया. जिसमें मलाइका अरोड़ा जस अरोड़ा नजर आए. मलाइका के एनर्जेटिक डांस और गाने की मस्ती ने इसे एक अलग ही पहचान दी.
वीडियो में मलाइका अरोड़ा
आज के समय में मलाइका को उनके डांस और ग्लैमरस अंदाज के लिए जाना जाता है. ये गाना उनके करियत के शुरुआती दौर का था. जिसमें उन्होंने एक स्टाइलिश लड़की का किरदार निभाया. जिसके लिए एक लड़का दीवाना होता है. 'गुर नाल इश्क मीठा' के वीडियो में मलाइका अरोड़ा के साथ जस अरोड़ा ने भी काम किया था. इस गाने के बोल, धुन, मलकीत सिंह की आवाज और मलाइका के अंदाज ने इस गाने को सुपरहिट बना दिया.
बैली सागो के साथ आया नया अंदाज
ये गाना बन तो 1984 में ही गया था. लेकिन बैली सागो के साथ रिलीज ने इसको एक अलग ही मुकाम दिया. यानी समय के साथ 'गुर नाल इश्क मीठा' ने अलग-अलग म्यूजिक स्टाइल के साथ खुद को लोगों के बीच बनाए रखा. इस गाने की खास बात इसकी कहानी है जो साल 1984 में कॉलेज में शुरू हुई थी और 1997 में मलाइका और जस अरोड़ा वाले वीडियो के साथ सबके सामने आई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं