विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2024

मलाई चाप बनाने का वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल, देखकर उड़ गए लोगों के होश

इन दिनों चाप लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल हो गई है. बता दें कि इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दुकान पर बड़ी मात्रा में मलाई चाप बन रही है. ये वीडियो देखने के बाद आप भी हो जाएंगे हैरान.

मलाई चाप बनाने का वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल, देखकर उड़ गए लोगों के होश
दुकानों पर इस तरह से बनती है मलाई चाप.
Photo Credit: Instagram

चाप खासतौर से नार्थ इंडिया में ऐपेटाइज़र और स्ट्रीट फूड के तौर पर लोगों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल हो गया है. हालाँकि, क्या आप जानते हैं कि इसे बड़ी मात्रा में दुकानों में कैसे बनाया जाता है? जिसे आप मजे लेकर के खाते हैं. बता दें कि मलाई चाप मेकिंग का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें हम देख सकते हैं कि इसे बाजार में कैसे बनाया जाता है. क्लिप की शुरुआत एक आदमी कढ़ाई में सोया स्टिक के बड़े टुकड़ों को तलने से होती है. सुनहरा भूरा होने के बाद, वह उसकी स्टिक निकाल देता है और उन्हें एक अलग कंटेनर में रखता है. इसके बाद इसमें कई तरह के मसाले और तेल मिलाता है. सब कुछ मिलाने के बाद, वह सोया चंक्स को सीख में लगा देता है और फिर इसे तंदूर में पकाता है. तंदूर पर सिंकने के बाद चाप को छोटे पीस में काट कर इसमें मलाई, मक्खन और कुछ चीजों को मिलाकर टेस्टी मलाई चाप तैयार की जाती है.

यहां देखें वीडियो:

ये पोस्ट देखते ही देखते इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है 2 दिनों मे ही इसे 1 मिलियन बार देखा गया है. कई लोगों ने इस पर कमेंट भी किए. एक व्यक्ति ने कहा, "वाह," जबकि दूसरे कमेंट में लिखा था, "बढ़िया." 

इससे पहले, इसी हैंडल ने ढाबा स्टाइल दाल मखनी की रेसिपी शेयर की थी. वीडियो की शुरुआत रसोइये द्वारा एक बर्तन में तेल डालने और उसे कुछ मसालों को साथ में डाल कर गर्म करने से होती है. इसके बाद, वह तेल में कुछ पहले से तैयार ग्रेवी, काली फलियाँ और राजमा मिलाता है. वह इसके ऊपर क्रीम की एक पूरी बोतल और मक्खन का एक बड़ा टुकड़ा डालता है. उसके बाद, वह दाल में थोड़ा पानी मिलाता है. आखिर में, रसोइया मिश्रण में थोड़ा नमक और लाल मिर्च मिलाता है और ऊपर से क्रीम से गार्निश करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malai Chaap, Street Food, Making Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com