विज्ञापन

3 घंटे का काम 15 मिनट में! वायरल हुआ गुजिया बनाने का आसान तरीका, होली पर छा गया देसी जुगाड़

सिर्फ एक गिलास और चम्मच की मदद से एक साथ 7 गुजिया बनाने का आसान तरीका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानिए होली स्पेशल इस देसी जुगाड़ की पूरी जानकारी.

3 घंटे का काम 15 मिनट में! वायरल हुआ गुजिया बनाने का आसान तरीका, होली पर छा गया देसी जुगाड़
सिर्फ एक गिलास और चम्मच से 7 गुजिया तैयार

Easy Gujiya Resipe: गुजिया का नाम सुनते ही होली की मिठास याद आ जाती है. यह पारंपरिक मिठाई लगभग हर घर में त्योहार के मौके पर बनाई जाती है. लेकिन, इसे तैयार करना आसान काम नहीं होता. आटा गूंथना, पूरियां बेलना, भरावन भरना और फिर एक-एक कर शेप देना, इन सबमें काफी समय और मेहनत लगती है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला ने बेहद आसान तरीके से गुजिया बनाकर दिखाया है. खास बात यह है कि इस ट्रिक में किसी सांचे या मशीन की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि सिर्फ एक गिलास और एक चम्मच से काम हो जाता है.

एक साथ तैयार हुई 7 गुजिया

वायरल वीडियो में महिला सबसे पहले गुजिया की सारी सामग्री तैयार कर लेती है. इसके बाद वह मैदा की एक बड़ी पूरी बेलती है. फिर उस पूरी पर बराबर दूरी पर सात जगह भरावन रखती है. इसके बाद पूरी को मोड़कर भरावन को अंदर बंद कर दिया जाता है. अब बारी आती है खास ट्रिक की, महिला एक स्टील का गिलास लेकर भरावन के ऊपर रखती है और गिलास की गोलाई से एक-एक कर गुजिया काट लेती है. कुछ ही मिनटों में सातों गुजिया एक जैसे आकार में तैयार हो जाती हैं.

देखें Video:

चम्मच से मिला परफेक्ट डिजाइन

गिलास से कटने के बाद महिला कांटे वाली चम्मच से किनारों को दबाकर डिजाइन देती है. इससे गुजिया न सिर्फ अच्छी तरह बंद हो जाती है बल्कि देखने में भी बिल्कुल बाजार जैसी लगती है. आखिर में इन गुजियों को गरम तेल में तलकर बाहर निकाला जाता है. जब महिला एक गुजिया तोड़कर दिखाती है, तो अंदर की भरावन बिल्कुल सही तरीके से भरी हुई नजर आती है.

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

इस आसान हैक का वीडियो इंस्टाग्राम पर @streetfoodinkitchen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में इसे 7 इन 1 गुजिया रेसिपी, होली स्पेशल बताया गया है. वीडियो को एक ही दिन में हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं. लोग इस जुगाड़ की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, कि यह आइडिया देश से बाहर नहीं जाना चाहिए, तो दूसरे ने मजाक में कहा, कि काश यह रील पहले देख ली होती तो घंटों की मेहनत बच जाती. होली से पहले यह आसान तरीका लोगों के काफी काम आ सकता है. अगर आप भी इस बार कम समय में ज्यादा गुजिया बनाना चाहती हैं, तो यह ट्रिक जरूर आजमा सकती हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: सील के नन्हे बच्चों से लेकर शार्क तक, पानी के अंदर कैद हुआ हैरान कर देने वाला नजारा, देखकर रह जाएंगे दंग!

10 साल की उम्र में महारानी एलिजाबेथ ने लिखा ऐसा खत, नीलामी में मिल गए 30 लाख रु! जानिए क्या लिखा था उसमें

छोटे स्टूडेंट ने स्टेज पर पुष्पा' स्टाइल में दिया पोज, साथ खड़े प्रिंसिपल ने किया कुछ ऐसा, Video दिल जीत लेगा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Quick Gujiya Method, Easy Gujiya Making Hack Video, Easy Gujiya Making
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com