विज्ञापन

बच्चों के टिफिन के लिए आटे से बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता, शेफ ने शेयर की रेसिपी

अगर आप भी हर रात को यही सोचते हैं कि बच्चे के लिए टिफिन में क्या बनाएं, तो आप बम आपके साथ ऐसी रेसिपी शेयर करेंगे जो आपके बच्चे को यकीनन पसंद आएगी.

बच्चों के टिफिन के लिए आटे से बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता, शेफ ने शेयर की रेसिपी
बच्चे के लिए टिफिन मे बनाएं टेस्टी इंडियन स्टाइल टॉको. ( Image Bharatzkitchen)

बच्चे के लिए टिफिन में ऐसा क्या बनाएं जो हेल्दी और टेस्टी होने के साथ ही झटपट बनकर तैयार भी हो जाए. ये सवाल हर रोज उस मां के जहन में आता है जिसका बच्चा स्कूल जाता है. सुबह की भागदौड़ के बीच इस तरह की रेसिपी की तलाश में हर महिला रहती है. तो आज हम आपके बताएंगे एक ऐसी रेसिपी जो हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी है. इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में काफी कम मेहनत लगती है और बच्चे भी इसे मजे से खाएंगे. ये रेसिपी शेफ भरत ने अपने यूट्यबू चैनल पर शेयर की है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

सामग्री 

बैटर के लिए: 

  • 1 कप आटा 
  • 1/2 कप मैदा 
  • 1 टेबल स्पून नमक Salt 
  • 3 कप से ज्यादा पानी 

मसाले के लिए :

  • तेल जरूरत के हिसाब से 
  • 4 - 5 लहसुन की कलियां 
  • 2 प्याज
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर 
  • 4 उबले आलू 
  • 1 टेबल स्पून ऑरिगेना 
  • 1 टीस्पून रेड चिली फ्लेक्स 
  • 3 - 4 बारीक कटी हरी मिर्च 
  • 1 टीस्पून चाट मसाला 
  • 1 टेबल स्पून नमक 
  • फ्रेश हरी धनिया
  • मोजरेली चीज (ऑप्शनल)

रेसिपी

सबसे पहले बैटर तैयार करेंगे. इसके लिए एक बाउल में आटा और मैदा लें. उसमें नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर बैटर को तैयार कर लें. आपका बैटर बनकर तैयार है. 

अब फिलिंग तैयार करेंगे. इसके लिए एक पैन में तेल गर्म करें. उसमें लहसुन डालकर हल्का सा फ्राई करें और फिर इसमें प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक पकाएं. अब गैस को बंद कर दें और इसमें हल्दी डालकर मिक्स करें. अब एक बर्तन में आलू को मैश करें उसमें भुनी हुई प्याज, ऑरिगेना, हरी मिर्च, चाट मसाला, नमक और हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दें. 

अब आपको एक नॉन स्टिक पैन लेना है. इसमें आटे का तैयार बैटर डालकर अच्छे से फैला दें. एक तरफ पक जाने के बाद इसको पलट दें. अब इसमें तैयार किया हुआ आलू का मसाला डालकर फैला दें. अब इसके ऊपर चीज डालें और इसको हॉफ फोल्ड कर दें. अब इसके ऊपर तेल लगाएं और दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेकें. अब इसमें ऊपर से ऑरिगेनो डालें और स्लाइस में कट कर लें. आपका टेस्टी देसी स्टाइल टॉको बनकर तैयार है. 

ये भी पढ़ें: पकौड़ों से हो गए हैं बोर? बनाएं शेफ हरपाल का खास कांदा भजिया ब्रेड रोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kids Lunchbox Recipe, Quick Recipe For Kids Lunch, Quick Recipe Ideas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com