विज्ञापन

पकौड़ों से हो गए हैं बोर? बनाएं शेफ हरपाल का खास कांदा भजिया ब्रेड रोल

बारिश में चाय के साथ कुछ नया खाना चाहते हैं? शेफ हरपाल सिंह सोखी का कांदा भजिया ब्रेड रोल ट्राई करें.आलू, चीज़, प्याज और बेसन से बना यह क्रिस्पी स्नैक हर किसी को पसंद आएगा.

पकौड़ों से हो गए हैं बोर? बनाएं शेफ हरपाल का खास कांदा भजिया ब्रेड रोल
कांदा भजिया रोल कैसे बनाएं?
NDTV

बारिश का मौसम आते ही गरमागरम पकौड़ों और चाय की याद आने लगती है, लेकिन हर बार वही सेम पकौड़े खाना थोड़ा बोरिंग हो सकता है. ऐसे में इस मौसम में अगर आप चाय के साथ कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो शेफ हरपाल सिंह सोखी का कांदा भजिया ब्रेड रोल बना सकते हैं. यह रेसिपी क्रिस्पी कांदा भजिया और स्टफ्ड ब्रेड रोल का शानदार फ्यूजन है. चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

स्टफिंग के लिए सामग्री

  • आलू (2 से 3 उबले और मैश किए हुए)
  • जीरा पाउडर (½ छोटा चम्मच)
  • लाल मिर्च पाउडर (½ छोटा चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • हरा धनिया (1 बड़ा चम्मच बारीक कटा)
  • प्रोसेस्ड या मोज़रैला चीज़ (कद्दूकस किया हुआ)

कांदा भजिया बैटर के लिए सामग्री

  • प्याज ( 1 बड़ा, पतला कटा हुआ)
  • बेसन (1 कप)
  • चावल का आटा (2 बड़े चम्मच)
  • अजवाइन (1 छोटा चम्मच)
  • हल्दी पाउडर (½ छोटा चम्मच)
  • लाल मिर्च पाउडर (1 छोटा चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • हरी मिर्च ( 1 से 2 बारीक कटी हुई)
  • पानी (जरूरत के अनुसार)

अन्य सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस (4 से 6)
  • तलने के लिए तेल
  • चाट मसाला

बनाने का आसान तरीका 

सबसे पहले तैयार करें आलू की स्टफिंग

  1. सबसे पहले तैयार करें आलू की स्टफिंग.
  2. एक बाउल में मैश किए हुए आलू, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.

ब्रेड रोल तैयार करें

  1. ब्रेड स्लाइस को बेलन की मदद से हल्का दबाकर पतला कर लें.
  2. इसके ऊपर आलू का मिश्रण फैलाएं और थोड़ा कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालें.
  3. अब ब्रेड को कसकर रोल कर लें.

तैयार करें कांदा भजिया का मिश्रण

  1. एक बड़े बाउल में कटा हुआ प्याज, बेसन, चावल का आटा, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हरी मिर्च और थोड़ा हरा धनिया डालकर मिला लें.
  2. इस मिश्रण में बहुत थोड़ा पानी छिड़कें.
  3. पानी इतना ही डालें कि प्याज नमी छोड़ दे और बेसन अच्छी तरह उससे चिपक जाए.
  4. मिश्रण गाढ़ा और थोड़ा दरदरा होना चाहिए.

रोल्स पर लगाएं कांदा भजिया कोटिंग

  1. तैयार ब्रेड रोल को लें और उसके चारों तरफ प्याज और बेसन वाला मिश्रण अच्छी तरह लगा दें ताकि रोल पूरी तरह कवर हो जाए.
  2. एक कड़ाही में तेल गर्म करें.
  3. जब तेल मध्यम गर्म हो जाए तो कोटेड ब्रेड रोल्स को धीरे-धीरे तेल में डालें.
  4. इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
  5. तले हुए रोल्स को निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें.
  6. अब इन्हें बीच से काटें और ऊपर से चाट मसाला छिड़क दें.
  7. हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें.

इसे भी पढ़ें: 10 मिनट में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पनीर, मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने शेयर कीं 3 आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harpal Singh Sokhi, Monsoon Snacks, Rainy Season Recipes, Bread Roll Recipe, Onion Bhajiya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com