विज्ञापन

Mahashivratri Fasting Guide 2026: महाशिवरात्रि के दिन व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, जानिए सब कुछ

Mahashivratri Food List: अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि महाशिवरात्रि के दिन व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? सही जानकारी न होने की वजह से कई बार लोग अनजाने में व्रत के नियम तोड़ देते हैं.

Mahashivratri Fasting Guide 2026: महाशिवरात्रि के दिन व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, जानिए सब कुछ
Mahashivratri Fasting 2026: व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

Mahashivratri Vrat Guide: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक पर्व माना जाता है. यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रतीक है और साथ ही आत्मशुद्धि, संयम और साधना का अवसर भी देता है. हर साल लाखों श्रद्धालु इस दिन उपवास रखते हैं और भोलेनाथ की आराधना करते हैं. महाशिवरात्रि का व्रत केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि शरीर और मन को शुद्ध करने का एक तरीका भी माना जाता है. लेकिन, अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? सही जानकारी न होने की वजह से कई बार लोग अनजाने में व्रत के नियम तोड़ देते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए, यहां हम आपके लिए लाए हैं महाशिवरात्रि व्रत 2026 की पूरी फूड गाइड, आसान और सरल भाषा में.

महाशिवरात्रि 2026 में कब है? | When is Mahashivratri in 2026?

महाशिवरात्रि 2026 को लेकर असमंजस बना हुआ है कि ये दिन कब मनाया जाएगा. तो आपको बता दें, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी, रविवार को शाम 5 बजकर 4 मिनट से शुरू होगी. यह तिथि 16 फरवरी, सोमवार को शाम 5 बजकर 34 मिनट तक रहेगी. चतुर्दशी तिथि रात्रि में पड़ने के कारण 15 फरवरी को ही महाशिवरात्रि का व्रत और पूजन किया जाएगा.

महाशिवरात्रि व्रत का महत्व | Significance of Mahashivratri fast

महाशिवरात्रि का व्रत तपस्या, आत्मसंयम और भक्ति का प्रतीक है. मान्यता है कि इस दिन उपवास रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में शांति व संतुलन आता है. कुछ लोग निर्जला व्रत रखते हैं, जबकि कई श्रद्धालु फलाहार या सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं. व्रत का मुख्य उद्देश्य शरीर को कष्ट देना नहीं, बल्कि इंद्रियों पर नियंत्रण और मन की शुद्धि है.

Latest and Breaking News on NDTV

महाशिवरात्रि व्रत में क्या खा सकते हैं? | What Can be Eaten During Mahashivratri Fast?

1. फल और सूखे मेवे

सेब, केला, पपीता, अंगूर, अनार जैसे फल खा सकते हैं. इसके अलावा किशमिश, बादाम, काजू और अखरोट भी व्रत में मान्य हैं.

2. दूध और दूध से बने फूड्स

दूध, दही, छाछ, मक्खन और पनीर का सेवन किया जा सकता है. दूध से बनी खीर या शेक भी व्रत के लिए अच्छा विकल्प है.

3. व्रत वाला आटा

सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा और राजगीरा (अमरंथ) का आटा व्रत में खाया जा सकता है. इनसे पूड़ी, पराठा या चीला बनाया जाता है.

4. साबूदाना

साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना वड़ा या खीर व्रत के दौरान काफी लोकप्रिय और एनर्जी देने वाला फूड हैं.इन्हें भी व्रत में शामिल किया जा सकता है.

5. सेंधा नमक

साधारण नमक की जगह सिर्फ सेंधा नमक (रॉक सॉल्ट) का ही इस्तेमाल करें. इसे भी फास्टिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

महाशिवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? | What Should Not be Eaten During Mahashivratri Fast?

1. अनाज और दालें: चावल, गेहूं, मक्का, जौ, दालें और उनसे बने किसी भी प्रकार के खाद्य पदार्थ व्रत में वर्जित होते हैं.

2. साधारण नमक: टेबल सॉल्ट या आयोडीन नमक का प्रयोग व्रत में नहीं किया जाता.

3. प्याज और लहसुन: ये तामसिक भोजन माने जाते हैं, इसलिए महाशिवरात्रि व्रत में इनका सेवन नहीं करना चाहिए.

4. मांसाहार और शराब: मांस, मछली, अंडा और शराब पूरी तरह निषेध माने जाते हैं.

5. पैकेज्ड और जंक फूड: व्रत के दौरान बाजार के प्रोसेस्ड और तले-भुने जंक फूड से बचना चाहिए.

व्रत के दौरान ध्यान रखने वाली बातें:

  • पर्याप्त पानी, नारियल पानी या दूध लेते रहें.
  • ज्यादा तला-भुना खाने से बचें.
  • बीमार, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग अपनी सेहत के अनुसार व्रत रखें.

महाशिवरात्रि व्रत 2026 आस्था के साथ-साथ संतुलन का पर्व है. सही और सात्विक भोजन अपनाकर आप न सिर्फ व्रत के नियमों का पालन कर सकते हैं, बल्कि शरीर को भी हेल्दी रख सकते हैं. याद रखें, भगवान शिव भक्ति से प्रसन्न होते हैं, भूखा रहने से नहीं.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com