विज्ञापन

Maghi Purnima Eating Rule: माघी पूर्णिमा के दिन क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

Maghi Purnima 2026: माघी पूर्णिमा के दिन जरूर करें इन चीजों का सेवन, सिर्फ शरीर ही नहीं रहेगा सेहतमंद बल्कि मिलेगी सुख, शांति. लेकिन इस दिन कुछ चीजों का सेवन वर्जित माना जाता है.

Maghi Purnima Eating Rule: माघी पूर्णिमा के दिन क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
Maghi Purnima 2026: माघी पूर्णिमा के दिन क्या खाएं.

Maghi Purnima 2026 Eating Rule: हिंदू धर्म में माघ माह की पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व है. पंचांग के अनुसार, माघ माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा मनाई जाती है, जिसे माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. इस दिन स्नान, दान, व्रत और पूजा का विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ मास को देवमास कहा गया है. मान्यता है कि इस दिन कुछ चीजें खाने से शरीर को सेहतमंद रखने के साथ-साथ सुख शांति भी मिलती है. लेकिन कई चीजें ऐसी हैं, जिन्हें इस दिन नहीं खाया जाता है. तो चलिए जानते हैं इस दिन क्या खाएं और क्या नहीं.

माघी पूर्णिमा के दिन क्या खाएं- (Maghi Purnima Mein Kya Khaye)

1. शकरकंद

माघी पूर्णिमा के दिन शकरकंद का सेवन शुभ माना जाता है. इसे सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. 

2. अंगूर-

माघी पूर्णिमा के दिन अंगूर का सेवन और इसका दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है. 

3. सात्विक भोजन-

सात्विक भोजन शुद्ध, प्राकृतिक और हल्का आहार है, जो शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और बुद्धि को स्पष्ट करता है. इस दिन आप सात्विक भोजन करें.

Latest and Breaking News on NDTV

माघी पूर्णिमा के दिन क्या नहीं खाएं- (Maghi Purnima Mein Kya Nahi Khaye)

1. मांस-

माघी पूर्णिमा के दिन भूलकर भी मांस का सेवन नहीं करना चाहिए. इसे खाने से बचें.

2. शराब-

माघी पूर्णिमा के दिन शराब का सेवन भी वर्जित माना जाता है.

4. तामसिक भोजन-

तामसिक भोजन वह है जो शरीर और मन को सुस्त, भारी और जड़ बना दे, जिससे भ्रम और आलस्य बढ़ता है, इसमें बासी, पुराना, ज़्यादा तला-भुना, प्याज, लहसुन का सेवन करने से बचें.

ये भी पढ़ें- रात में सोने से पहले पी लें डॉक्टर द्वारा बताई ये देसी ड्रिंक, बॉडी को डिटॉक्स करने समेत मिलेंगे हैरान करने वाले लाभ

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com