मैगी खाना हर किसी को पसंद होता है. चाहे बच्चे हो या बूढ़े सभी मैगी को बड़े चाव से खाते हैं. होस्टल में रहने वालों के लिए तो ये एक आदत की तरह है. चाहे आधी रात को लगने वाली भूख को शांत करना हो या घर में कुछ तुरंत बनाने की बात आए तो लोगों का साथ सिर्फ मैगी ही देती है. मैगी की पॉपुलैरिटी जैसे-जैसे बढ़ी है वैसी ही इसे बनाने का तरीका भी बदल सा गया है. लेकिन कुछ नए तरीकों से मैगी बनाने के चक्कर में लोग अक्सर गलतियां कर बैठतें हैं, जिससे मैगी का स्वाद खराब हो जाता हैं. अगर आप भी ऐसी गलतियां करते है तो चिंता न करें. इस खबर में आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपकी मैगी सुपर टेस्टी बनेगी.
परफेक्ट मैगी बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स-
1. तेल का जरूर करें इस्तेमाल
कई बार ऐसा होता है कि जब हम मैगी बनाने के लिए पानी का ज्यादा इस्तेमाल कर लेते है तो मैगी चिपकने लग जाती है. चिपकने के कारण मैगी का स्वाद भी खराब हो जाता है. आपकी मैगी चिपके न इसके लिए तेल का इस्तेमाल जरूर करें. उबालते समय तेल डालने से मैगी चिपकती नहीं हैं और साथ ही स्टिकी भी नहीं लगती हैं. मैगी में उबलते वक्त तेल डालेंगे तो आपकी मैगी बहुत ही स्मूद बनेगी जिसे खाने में मजा आ जाएगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

2. प्याज और टमाटर का कम करें उपयोग
कुछ लोग वेजिटेबल मैगी खाना पसंद करते हैं. वेजिटेबल मैगी बनाने में बहुत सारी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है खासकर प्याज टमाटर का इस्तेमाल. लेकिन प्याज टमाटर का ज्यादा उपयोग करने से मैगी मीठी लगने लग जाती है और उसका स्वाद ही खत्म हो जाता हैं. इसलिए अगर आप स्वादिष्ट मैगी खाना या बनाना चाहते हैं तो प्याज टमाटर का अधिक इस्तेमाल करने से बचें.
Matar Dhokla: शाम के नाश्ते में खाना चाहते हैं कुछ हेल्दी और टेस्टी तो झटपट बनाएं मटर ढोकला
फ्राइड मैगी बनाने का सही तरीका-
अक्सर ज्यादातर लोग फ्राइड मैगी बनाने के लिए सब्जियों को छौंक लगाकर मैगी को उबाल लेते है. लेकिन फ्राइड मैगी ऐसी नहीं बनाई जाती. फ्राइड मैगी बनाने के लिए सबसे पहले अलग से मैगी को मैगी मसाले के साथ उबाला जाता हैं और कुछ देर बाद सब्जियों को डालकर फ्राई किया जाता है. अगली बार जब ही आप फ्राइड मैगी बनाएं तो इस रेसिपी को जरूर याद रखें.
फ्राइड मैगी बनाने की जरूरी टिप्स-
1. मैगी को टेस्टी बनाने के लिए आप काली मिर्च का उपयोग कर सकते हैं.
2. फ्राइड मैगी बनाते समय जीरे को अच्छी तरह भून लें. भुनने से मैगी का स्वाद दोगुना हो जाएगा.
3. फ्राइड मैगी को और टेस्टी बनाने के लिए आप उसमें सॉस और नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं.
4. आप चाहे तो मैगी के ऊपर चीज़ कद्दूकस करके डाल सकते हैं. इससे मैगी का टेस्ट डबल हो जाएगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं