- मेथी एक गर्म तासीर वाली सब्जी है.
- मूली से हम कई तरह की रेसिपीज बना सकते हैं.
- पालक में कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है.
Winter Special Vegetables In Hindi: सब्जियों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. हरी पत्तेदार सब्जियों में पाए जाने वाले पोषण के गुण न केवल शरीर को सर्दी से बचाने का काम करते हैं बल्कि, शरीर को अंदर से मजबूत बनाने और हेल्दी रखने में भी मदद कर सकते हैं. असल में सर्दियों के मौसम में कई तरह की हरी सब्जियां बाजार में आसानी से आपको मिल जाएंगी, जो न केवल स्वाद में बल्कि ठंड से भी बचाने में मदद कर सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसी ही सब्जियों के बारे में बता रहे हैं. जिन्हें आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. जिससे आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ बीमारियों से भी बच सकते हैं.
यहां हैं सर्दियों की स्पेशल सब्जियां- Here Are The Winter Special Vegetables In Hindi:
1. गाजर-
मार्केट में आपको आसानी से गाजर मिल जाएगी. इस मौसम में आने वाली गाजर से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. गाजर में विटामिन ए, बी, बी2, बी3, सी, डी, ई और के के साथ-साथ फाइबर जैसे गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ सेहतमंद भी रख सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. मूली-
सर्दियों के मौसम में आने वाली मूली से हम कई तरह की रेसिपीज बना सकते हैं. मूली में फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट, जिंक, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और कॉपर के साथ-साथ विटामिन ई, ए, सी, बी 6 की मात्रा काफी पाई जाती है, जो पाचन को बेहतर रखने, इम्यूनिटी को बढ़ाने और सर्दी से बचाने में मददगार हैं.
Bombay Sandwich: ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन है बॉम्बे सैंडविच, यहां देखें रेसिपी
3. मेथी-
मेथी एक गर्म तासीर वाली सब्जी है. मेथी के पत्तों में फोलिक एसिड, आयरन, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन ए, बी, बी3, सी, और ई, फाइबर और फाइटोएस्ट्रोजन होता है. जो शरीर को अंदर से हेल्दी और गर्म रखने में मददगार हो सकता है.
4. पालक-
सर्दियों के मौसम में पालक के सेवन से आयरन की कमी को दूर और पाचन को बेहतर रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिल सकती है. पालक में बहुत सारे खनिज, विटामिन ए, सी, ई, और के, फोलिक एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं. पालक में कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं