विज्ञापन

क्या आपने कभी दही भल्ला केक खाया है? घर पर बनाएं आसान और मजेदार रेसिपी

Dahi Bhalla Cake Recipe: दही भल्ला तो हम सबने खाया है, लेकिन दही भल्ला केक शायद ही कभी सुना हो. यह एक नई और अलग तरह की रेसिपी है, जो देखने में केक जैसी लगती है और स्वाद बिल्कुल दही भल्ला जैसा देती है.

क्या आपने कभी दही भल्ला केक खाया है? घर पर बनाएं आसान और मजेदार रेसिपी
Dahi Bhalla Cake Recipe
instagram/heavenlymeals_byruhina

Dahi Bhalla Cake Recipe: दही भल्ला तो हम सबने खाया है, लेकिन दही भल्ला केक शायद ही कभी सुना हो. यह एक नई और अलग तरह की रेसिपी है, जो देखने में केक जैसी लगती है और स्वाद बिल्कुल दही भल्ला जैसा देती है. यह डिश घर की छोटी पार्टी या खास मौके पर जरूर ट्राई की जा सकती है. इसे बनाना भी उतना मुश्किल नहीं है जितना नाम सुनकर लगता है. दही भल्ला केक की यह रेसिपी शेयर की है heavenlymeals_byruhina नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने.

दही भल्ला केक के लिए सामग्री- (Ingredients For Dahi Bhalla Cake)

भल्ला केक के लिए- (For Cake)

  • आधा कप मूंग दाल
  • आधा कप उड़द दाल
  • 3–4 बर्फ के टुकड़े
  • आधा छोटा चम्मच नमक
  • आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 3/4 छोटा चम्मच ईनो
  • 1 बड़ा चम्मच पानी

सिरप के लिए- (For Syrup)

  • 1 कप पानी
  • आधा छोटा चम्मच नमक
  • एक चुटकी हींग
  • 2 बड़े चम्मच गुड़ पाउडर

फ्रॉस्टिंग के लिए- (For Frosting)

  • 2 कप गाढ़ा दही (हंग कर्ड)
  • मीठा दही बनाने के लिए
  • आधा कप दही
  • चौथाई कप दूध
  • 2–3 चम्मच क्रीम
  • 2–3 चम्मच चीनी

साथ में इमली की चटनी, पुदीने की चटनी, दही भल्ला मसाला, अनार दाने और सेव सजाने के लिए रखें.

यहां देखें वीडियो:

यह भी देखें: मशहूर अभिनेत्री अश्विनी कालसेकर ने बताई भरवां तुरई की रेसिपी, इंस्टाग्राम पर शेयर किया आसान तरीका

दही भल्ला केक बनाने का तरीका- (How To Make Dahi Bhalla Cake)

  1. सबसे पहले मूंग और उड़द दाल को 6 घंटे के लिए भिगो दें. फिर पानी निकालकर बर्फ के टुकड़ों के साथ पीस लें. गाढ़ा और मुलायम पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को अच्छे से फेंटें जब तक वह हल्का और फूला हुआ न लगने लगे. थोड़ा सा बैटर पानी में डालकर देखें. अगर वह ऊपर तैर जाए तो बैटर तैयार है. इसमें नमक और जीरा पाउडर मिला दें.
  2. अब इसमें ईनो डालें और ऊपर से थोड़ा पानी डालकर हल्के हाथ से मिलाएं. तुरंत इस मिश्रण को ग्रीस किए हुए टिन में डाल दें और स्टीमर में करीब 25 मिनट तक पकाएं. ठंडा होने पर इसे दो हिस्सों में काट लें.
  3. अब पानी, नमक, हींग और गुड़ मिलाकर सिरप तैयार करें. केक की दोनों परतों को इस सिरप से अच्छी तरह भिगो दें.
  4. गाढ़े दही को अच्छे से फेंट लें. अलग से दही, दूध, क्रीम और चीनी मिलाकर मीठा दही बना लें. अब केक पर गाढ़ा दही लगाएं, ऊपर से इमली और पुदीना चटनी डालें. थोड़ा मसाला छिड़कें और अनार व सेव से सजाएं.
  5. इस दही भल्ला केक को ठंडा करके परोसें.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com