Lauki Makhana Bites Recipe: लौकी एक हरी सब्जी है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन अक्सर बच्चे इसका नाम सुनते ही नाक-मुंह बनाने लगते हैं. अगर आपका बच्चा भी लौकी का नाम सुनते ही खाने से मना कर देता है. तो अब टेंशन छोड़ दीजिए. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं, जिसे लौकी और मखाना को मिलाकर बनाया जाता है, सबसे अच्छी बात ये कि एक बार अगर बच्चे इसे खा लिए तो आपसे बार-बार बनाने को कहेंगे. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.
क्यों है ये रेसिपी खास?
अक्सर हम बच्चों को कुछ टेस्टी खिलाने के चक्कर में जंक फूड दे देते हैं. लेकिन ये मखाना बाइट्स पूरी तरह से 'गिल्ट-फ्री' हैं. मखाना में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर होता है, वहीं लौकी शरीर को हाइड्रेटेड रखती है और डाइजेशन अच्छा करती है. इसे आप एयर फ्रायर में बना सकते हैं.

कैसे बनाएं लौकी मखाना बाइट्स- (How To Make Lauki Makhana Bites)
सामग्री-
- उबली हुई लौकी
- मखाना पाउडर
- प्रोसेस्ड चीज
- ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी
- काली मिर्च
- चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक
- अदरक-मिर्च का पेस्ट
- बारीक कटा हरा धनिया
विधि-
- इस स्नैक को बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को उबाल लें और उसका सारा पानी निचोड़ कर निकाल दें. अब एक बड़े बर्तन में उबली हुई लौकी को अच्छे से मैश करें. इसमें मखाना पाउडर मिलाएं. मखाना पाउडर नमी सोख लेगा और एक अच्छा डो (आटा) तैयार हो जाएगा.
- अब इस मिक्सचर में कद्दूकस किया हुआ चीज डालें. चीज बच्चों को बहुत पसंद आता है और यह बाइट्स को क्रीमी टेक्सचर देता है. इसमें अदरक-मिर्च का पेस्ट, नमक, काली मिर्च, चाट मसाला और हरा धनिया डालें. अगर मिक्सचर थोड़ा गीला लगे, तो थोड़ी सूजी या ब्रेड क्रम्ब्स मिला लें.
- हथेलियों पर हल्का सा तेल लगाएं और इस मिक्सचर से छोटी-छोटी टिक्की या बाइट्स का आकार दें. आप चाहें तो बच्चों को खुश करने के लिए इसे 'नगेट्स' का शेप भी दे सकते हैं.
- एयर फ्रायर को 180°C पर 5 मिनट के लिए प्री-हीट करें. अब बाइट्स को बास्केट में रखें और हल्का सा तेल स्प्रे करें. इन्हें 10 से 15 मिनट तक या जब तक ये गोल्डन ब्राउन और कुरकुरे न हो जाएं, तब तक एयर फ्राई करें.
- लौकी मखाना बाइट्स बनकर तैयार हैं, इन्हें आप चटनी सा सॉस के साथ पेयर करें.
ये भी पढ़ें- Gujarat Ka Traditional Sharbat: गर्मियों में ठंडक के लिए ट्राई करें गुजरात का ट्रेडिशनल वरियाली शरबत, नोट करें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं