विज्ञापन
17 minutes ago

NEET UG Exam 2026 LIVE : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 का आयोजन कल होने जा रहा है. लाखों छात्रों के भविष्य का फैसला करने वाली इस परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कमर कस ली है. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और ड्रेस कोड को लेकर सख्त गाइडलाइंस जारी की गई हैं. अगर आप या आपके परिवार में कोई कल परीक्षा देने जा रहा है, तो यह ब्लॉग आपके लिए है. सेंटर पर पहुंचने से पहले रिपोर्टिंग का सही समय से लेकर क्या पहनना है और क्या नहीं जान लें, ताकि आखिरी समय में कोई परेशानी न हो.

NEET UG EXAM 2026 LIVE UPDATES

NEET UG EXAM 2026 LIVE UPDATES : गूगल मैप पर पूरी तरह भरोसा न करें

NTA के मुताबिक कई बार गूगल मैप या अन्य प्लेटफॉर्म पर परीक्षा केंद्र की लोकेशन सटीक नहीं होती. कुछ मामलों में गलत पिन या अधूरी जानकारी के कारण छात्र गलत जगह पहुंच सकते हैं. यही वजह है कि एजेंसी ने साफ तौर पर कहा है कि सिर्फ मैप पर निर्भर रहना ठीक नहीं है.

NEET UG 2026 Live Updates: भारत के अलावा विदेश में भी होगी नीट परीक्षा

NEET UG 2026 Live Updates: भारत के अलावा कई अन्य देशों में भी नीट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.

NEET UG 2026 Dress Code: परीक्षा केंद्र जाने से पहले जान लें ड्रेस कोड

  1. NTA की नई एडवाइजरी के मुताबिक, उम्मीदवारों को हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. हालांकि, अगर जरूरत महसूस हो तो फुल स्लीव्स के कपड़े या वूलन (ऊनी कपड़े) पहनने की अनुमति दी गई है, लेकिन इसके लिए आपको सेंटर पर समय से काफी पहले रिपोर्ट करना होगा ताकि आपकी अच्छे से फ्रिस्किंग (जांच) की जा सके.

  1. फुटवियर को लेकर भी खास निर्देश हैं. उम्मीदवारों को ऊंची हील वाले जूतों के बजाय चप्पल (Slippers) और कम हील वाले सैंडल पहनने की प्राथमिकता दी गई है.
  2. NTA ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार अपनी आस्था से जुड़ी वस्तुएं (Articles of Faith) पहनकर आ सकते हैं, लेकिन उन्हें सेंटर पर बहुत पहले पहुंचना होगा ताकि सुरक्षा जांच सुचारू रूप से हो सके. 
  3. इसके अलावा, आप अपने साथ Transparent पानी की बोतल ही ले जा सकते हैं.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com