अक्सर सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, कुछ हमारे दिल को छू जाते हैं, तो कुछ हमें हैरान कर देते हैं. लेकिन इन दिनों स्ट्रीट फूड से जुड़ा एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. दरअसल मामला एक बेहद सिंपल सी चीज यानी चिप्स चाट का है. जी हां, एक स्ट्रीट फूड वेंडर सड़क किनारे एक पैकेट चिप्स से ऐसी शानदार चाट बना रहा है कि उसे खाने के लिए लंबी लाइन लग रही है. हैरानी की बात यह है कि वह इस एक प्लेट चाट के पूरे 100 रुपये लेता है.
इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है. लोग इस ठेले वाले की कमाई का हिसाब-किताब लगाने में जुट गए हैं. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के मुताबिक, अगर यह वेंडर दिनभर में सिर्फ 40 प्लेट चिप्स चाट भी बेचता है, तो एक दिन की कमाई सीधे तौर पर 4,000 रुपये बनती है. अगर इसी हिसाब से महीने के 30 दिन दुकान चलाई जाए, तो महीने की कुल बिक्री यानी सेल्स 1.2 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. और अगर पूरे साल का गणित लगाया जाए, तो यह आंकड़ा सीधे 14.4 लाख रुपये पर जाकर रुकता है.
यहां देखें वीडियो-
इतनी बड़ी कमाई का आंकड़ा देखकर लोग हैरान हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया, एक साल में तो आ ही जाना चाहिए डिफेंडर ना. यानी लोग इस बिजनेस से लग्जरी गाड़ी खरीदने के सपने तक देखने लगे हैं.
हालांकि, इंटरनेट की इस दुनिया में समझदार लोगों की भी कोई कमी नहीं है. जैसे ही यह कैलकुलेशन वायरल हुई.
कई यूजर्स ने तुरंत याद दिलाया कि भाई यह सिर्फ सेल्स यानी कुल बिक्री है, मुनाफ़ा या प्रॉफिट नहीं.
एक यूजर ने साफ-साफ लिखा, भाई, ये सेल है, तुम्हारा असली मुनाफा नहीं.
वहीं दूसरे यूजर ने अनुमान लगाया कि सारे खर्चे काटने के बाद शायद रोजाना 800 से 900 रुपये का मुनाफा आराम से बच जाता होगा.
एक अन्य यूजर ने तो सीधा सवाल ही पूछ लिया कि भाई, कच्चा माल लाने और दुकान चलाने का खर्चा कौन जोड़ेगा?
बात भी बिल्कुल सही है. स्ट्रीट फूड का बिजनेस बाहर से जितना शानदार और आसान दिखता है, उसके पीछे उतनी ही मेहनत और लागत होती है. चिप्स के पैकेट, कटी हुई सब्जियां, तरह-तरह के मसाले, नींबू, सॉस, ठेले का किराया, पन्नी या प्लेट का खर्चा और अपनी मेहनत की मजदूरी- इन सबको जब आप बाहर करेंगे, तब जाकर असली कमाई यानी नेट प्रॉफिट हाथ लगेगा.
वैसे, इस पूरी वायरल डिबेट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हमारे देश में स्ट्रीट फूड का क्रेज कभी कम नहीं होने वाला. चिप्स में क्रंचीपन, ऊपर से ताजी कटी सब्जियां, चटपटे मसाले और ऊपर से नींबू का खट्टापन- यह कॉम्बिनेशन है ही ऐसा कि मुंह में पानी आ जाए. इस वीडियो को देखने के बाद बहुत से लोगों के मन में अपना खुद का ऐसा ही छोटा- मोटा स्टॉल खोलने का आइडिया भी आ रहा है. कई लोग तो कमेंट करके रेसिपी और बिजनेस शुरू करने की सलाह भी मांग रहे हैं.
ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया के एक वीडियो ने बदल दी मध्य प्रदेश की इस महिला की किस्मत, एक दिन में बिक जाती हैं 1000 कचौड़ी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं