भारतीय भोजन अपने तीखे स्वाद और मसालों के लिए जाना जाता है, और फिर चाहे आप शाकाहारी हों या नॉन-वेजिटेरियन भारतीय खाने में ट्राई करने के लिए हमेशा कुछ नया होता है. खाने के शौकीन होने के नाते लोग नए एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं, है ना? हालाँकि, वही पुराने व्यंजन खाना थोड़ा उबाऊ हो सकता है. अगर आप भी खाने के शौकीन है और हमेशा कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो और आप चिकन के शौकीन हैं, तो आपने बटर चिकन, चिकन कोरमा और कढ़ाई चिकन जरूर खाया होगा. लेकिन अगर आप कुछ नया खाने के मूड में हैं, तो लहसुनी चिकन मसाला आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए. लहसुन से भरपूर, इसमें एक मसालेदार स्वाद है जो आपके टेस्ट बट्स को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगा. यह डिनर पार्टी या किसी स्पेशल मौके के लिए एकदम सही व्यंजन है, और विश्वास करें, इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा!
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

लहसुनी चिकन मसाला कैसे बना सकते हैं ( Lehsuni Chicken Masala Recipe)
1. चिकन को मैरीनेट करें
सबसे पहले एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें. इसमें एक बड़ा चम्मच कटा हुआ लहसुन डालें और हल्का भून दें. आंच बंद कर दें और 500 ग्राम चिकन को एक बाउल में डालें. भुना हुआ लहसुन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें. इसमें आधा नींबू का रस निचोड़ें, सब कुछ मिलाएं और 20 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें.
2. प्याज-टमाटर का पेस्ट बनाएं
एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें, फिर 3 कटे हुए प्याज और एक चम्मच लहसुन भून लें. 2 कटे हुए टमाटर डालें और सब कुछ नरम होने तक पकाएं. सुनिश्चित करें कि प्याज जले नहीं, और जब टमाटर अच्छे और गूदेदार हो जाएं, तो आंच बंद कर दें. इसे ठंडा होने दें और पेस्ट बना लें.
3. चिकन को फ्राई करें
एक पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें और अपने मैरीनेट किए हुए चिकन के टुकड़ों को फ्राई करें. जब वे थोड़ा पक जाएं तो उसमें प्याज-टमाटर का पेस्ट डालें और अच्छे से मिलाएं. पेस्ट में चिकन को कुछ देर पकने दें, फिर थोड़ा दही मिला कर कुछ मिनट तक पकाते रहें.
4. स्पेशल मसाला तैयार करें
अब, इसमें एक अलग टेस्ट जोड़ने के लिए स्पेशल मसाला तैयार करना है! इसके लिए एक अलग पैन में 1 चम्मच साबुत धनिया, एक दालचीनी की छड़ी, काली मिर्च और दो छोटी इलायची भून लें. इन्हें पीसकर पाउडर बना लें और चिकन के साथ दही पक जाने के बाद ग्रेवी में यह ताजा मसाला और एक चुटकी नमक मिला दें.
5. क्रीम मिलाएं
एक बार जब चिकन पूरी तरह से पक जाए और मसाले उसमें मिक्स हो जाएं, तो ग्रेवी को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें थोड़ी सी क्रीम मिलाएं. इसमें कुछ लंबी कटी हुई हरी मिर्च, कसूरी मेथी और ताजा हरा धनिया डालें, फिर आंच बंद कर दें. आपका स्वादिष्ट लहसुनी चिकन मसाला बनकर तैयार है!
आप ग्रेवी को अपनी पसंद के हिसाब से थिक और पतला कर सकते हैं, लेकिन इसे ज़्यादा न करें. लहसुनी चिकन गाढ़ी और फंसी हुई ग्रेवी के साथ ज्यादा स्वादिष्ट लगता है.
Swaad Ka Safar: Jalebi History | जलेबी की तरह ही घुमावदार है उसका इतिहास, जानें जलेबी का कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं