Anjeer Benefits: अंजीर का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसलिए लोग इसको अपनी डाइट में शामिल करते हैं. फाइबर के साथ ही इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे कि विटामिन, मिनरल्स. इसलिए इसका सेवन सेहत को कई तरीकों से लाभ पहुंचा सकता है. कई लोग इसका सेवन सुबह खाली पेट करना पसंद करते हैं. रात को भिगोकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करने के भी कई लाभ होते हैं.
अंजीर की न्यूट्रिशनल वैल्यू:
अंजीर में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके अलावा, यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
रात को बनाएं और सुबह खाली पेट कर लें इस बासी चीज का सेवन, इन लोगों को तो जरूर खाना चाहिए
खाली पेट अंजीर खाने के फायदे (Benefits Of Eating Anjeer Empty Stomach)
- हड्डियां मज़बूत होती हैं.
- हृदय स्वास्थ्य अच्छा रहता है.
- रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल कम होता है.
- वजन घटाने में मदद मिलती है.
- कैंसर से लड़ने में मदद मिलती है.
- रक्त शर्करा प्रबंधन में मदद मिलती है.
- इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है.
- कैल्शियम की कमी दूर करने में फायदेमंद.
सुबह कितनी अंजीर खानी चाहिए (How many figs should one eat in the morning?)
अंजीर खाने के फायदों के बारे में तो आप जान गए हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि सुबह खाली पेट कितनी अंजीर का सेवन करना चाहिए. कितनी मात्रा में अंजीर का सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है.
आपको बता दें कि अगर आप रात को भिगोकर सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करते हैं तो आप 4-5 अंजीर खा सकते हैं. 4-5 अंजीर का सेवन करने से शरीर को गजब की ताकत मिल सकती है. इसके अलावा रोजाना खाली पेट अंजीर का सेवन पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है.
इसके अलावा भीगी हुई अंजीर का सेवन बॉडी में कमजोरी महसूस होती है तो इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान:
- अंजीर का सेवन सीमित मात्रा में करें, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है.
- डायबिटीज के मरीज डॉक्टर की सलाह लेकर ही अंजीर का सेवन करें.
- अंजीर को रात में भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है.
Swaad Ka Safar: Jalebi History | जलेबी की तरह ही घुमावदार है उसका इतिहास, जानें जलेबी का कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं