विज्ञापन

एक कुलथी की दाल, सौ बीमारियों का काल, जानें इसकी तासीर और बनाने का सीक्रेट मेथड

Kulthi Ki Dal Ke Fayde: सर्दियों में शरीर को ऊर्जा देने के लिए कई तरह की चीजों का सेवन किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड और दक्षिण भारत की एक दाल शरीर को ऊर्जा देने से लेकर पथरी को गलाने में भी महत्वपूर्ण है? 

एक कुलथी की दाल, सौ बीमारियों का काल, जानें इसकी तासीर और बनाने का सीक्रेट मेथड
कुलथी की दाल से पथरी कैसे निकलती है?

Kulthi Ki Dal Ke Fayde: सर्दियों में शरीर को ऊर्जा देने के लिए कई तरह की चीजों का सेवन किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड और दक्षिण भारत की एक दाल शरीर को ऊर्जा देने से लेकर पथरी को गलाने में भी महत्वपूर्ण है? 

हम बात कर रहे हैं कुलथी की दाल की, जो सर्दियों में शरीर को भरपूर पोषण प्रदान करती है और कई रोगों से भी बचाती है.

उत्तराखंड और दक्षिण भारत में कुलथी की दाल की पैदावार होती है और ये वहां की थाली का मुख्य आहार भी है. इसे हॉर्स ग्राम भी कहते हैं, आयुर्वेद में साधारण सी दिखने वाली दाल को औषधियों गुणों से भरपूर माना जाता है और सर्दियों में इसका सेवन बहुत लाभकारी माना गया है.

इसे भी पढ़ें: अगर मैं 14 दिन शुगर छोड़ दूं तो क्या होगा? फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

कुलथी की दाल खाने से क्या फायदा होता है?

कुलथी की दाल की तासीर गर्म होती है, और ये वात और कफ को भी संतुलित करने में मदद करती है। तो चलिए, आज आपको कुलथी की दाल के सेवन के फायदे बताते हैं।

कुलथी की दाल की तासीर कैसी होती है?

कुलथी की दाल की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करती है. इसके सेवन से शरीर को गर्माहट मिलती है और शरीर भी ऊर्जा से भरा रहता है. सर्दियों में आप इसे दाल के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

वजन घटाने के लिए कुलथी दाल का उपयोग कैसे करें?

अगर मोटापा परेशान कर रहा है और सर्दियों में तेजी से वजन बढ़ता है, तो कुलथी की दाल वरदान है. ये ऊर्जा से भरपूर होती है और एक बार सेवन के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है. इससे शरीर को पौष्टिक तत्व भी पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं.

सर्दी और खांसी के लिए कौन सी दाल अच्छी है?

कुलथी की दाल कफ और वात दोष को संतुलित करती है. सर्दियों में वात दोष की वृद्धि बढ़ जाती है और कफ की समस्या भी परेशान करती है. ऐसे में कुलथी की दाल कफ को ढीला करने में मदद करती है और संक्रमण से लड़ने की ताकत भी देती है.

कुलथी की दाल खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

कुलथी की दाल में भरपूर मात्रा में लिथोट्रिप्टिक गुण होता है, जो पथरी को तोड़ने और गलाने में मदद करता है. इसके लिए कुलथी की दाल का सेवन किया जा सकता है. इसके साथ ही थोड़ी मात्रा में कुलथी की दाल को रात में पानी में भिगोकर रखकर सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन करना भी लाभकारी होता है. इसके अलावा, शुगर के मरीजों को भी कुलथी की दाल खिलाई जा सकती है. कुलथी में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर दोनों रक्त में शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kulthi Ki Dal Ke Fayde In Hindi, Kulthi Ki Dal Ki Taseer Kaisi Hoti Hai, Kulthi Ki Dal Benefits, Kulthi Ki Dal Kaise Use Kare, Kulthi Ki Dal Kaise Banaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com