शादियों का सीजन चल रहा है और खाने की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है. हर शादी में आपको कुछ न कुछ खास जरूर मिलेगा. बीते दिनों सचिन तेंदुलकर के बेटे और क्रिकेटर अर्जुन की शादी हुई. इसी हफ्ते टीवी प्रेजेंटर और क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर दुल्हा बने. अब इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी सोशल मीडिया पर एक अलग ही हलचल मचा रही है. इस शादी में न तो कोई इटालियन काउंटर और न ही मैक्सिकन डिशेज चर्चा में है. अगर है तो वो पहाड़ी खाना. कुलदीप ने अपनी शादी को पूरी तरह से पहाड़ी रंग में रंगने का फैसला किया.

क्या खास है कुलदीप की शादी के मेनू में- (What Is The Special Kuldeep Yadav Wedding Menu)
मडुवे की रोटी और लाल चावल-
आज के दौर में जहां लोग मैदा और सफेद चावल के पीछे भाग रहे हैं, वहीं कुलदीप ने मेहमानों को सेहत और स्वाद का कॉम्बो सर्व करने का फैसला किया. मडुवे की रोटी के साथ पहाड़ी लाल चावल.
गहत की दाल, फाणु और चैंसू-
पहाड़ी खाने की बात हो और दालों का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता.
गहत की दाल- जिसे पहाड़ों में औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. लोहे की कड़ाही में बनी इस दाल का काला रंग और गाढ़ापन देख हर कोई खिंचा चला आता है.
फाणु-
काले चने और दालों को भिगोकर और पीसकर बनाया गया यह व्यंजन प्रोटीन से भरपूर था होता है इसे चावल के साथ खाया जाता है.

चैंसू-
भुनी हुई काली दाल का यह पाउडर वाला शोरबा इतना टेस्टी होता है कि लोग इसे सूप की तरह खूब पीते हैं.
कंडाली का साग और कुमाऊंनी रायता-
मेन कोर्स की बात करें तो कंडाली (बिच्छू घास) के साग की. तो यह शहरों में रहने वाले लोगों के लिए किसी अजूबे से कम नहीं. कुमाऊंनी रायता. पीले रंग का यह रायता, जिसमें राई का तीखापन और पहाड़ी ककड़ी का क्रंच होता है.
भांग की चटनी-
पहाड़ी थाली की जान होती है भांग की चटनी. नाम सुनकर हैरान मत होइए, यह नशा नहीं बल्कि स्वाद का नशा देती है. सिलबट्टे पर पिसी हुई भांग की चटनी में नींबू और हरी मिर्च का जो बैलेंस होता है वो अलग ही स्वाद देता है.
झंगोरे की खीर-
मीठे के बिना तो कोई भी शादी अधूरी है. लेकिन यहां गुलाब जामुन या आइसक्रीम की नहीं बल्कि, झंगोरे की खीर की हो रही है. झंगोरा (एक तरह का पहाड़ी मिलेट) और दूध से बनी खीर है.
ये भी पढ़ें- AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया 30 की उम्र के बाद पेट बाहर क्यों निकलने लगता है?
World Heart Day: दिल की बीमारियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्टर TS Kler
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं