विज्ञापन

Rain Alert: आज से 3 दिन आंधी-बारिश, तूफान... दिल्ली से पंजाब तक 15 राज्यों में अलर्ट, ओले भी गिरेंगे

Rain Alert in Delhi NCR: 3 जून को दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. इस दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

Rain Alert: आज से 3 दिन आंधी-बारिश, तूफान... दिल्ली से पंजाब तक 15 राज्यों में अलर्ट, ओले भी गिरेंगे
देशभर में आज आंधी-बारिश का अलर्ट
  • दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर और मध्य भारत में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है
  • दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा सहित 15 राज्यों में तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश का खतरा बना हुआ है
  • 3 जून को दिल्ली में हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच रहेगा
क्या हमारी की समरी आपके लिए उपयोगी रही ?
हमें बताएं

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर और मध्य भारत में एक बार फिर गर्मी का दौर वापस लौट आया है. पिछले तीन-चार दिनों से बारिश की वजह से आई राहत अब फिर से तेज गर्मी में बदल गई है. लेकिन 3 जून, बुधवार को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग ने एक बार फिर आंधी-बारिश का अलर्ट जारी कर लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है. दिल्ली, यूपी, बिहार समेत देश के 15 राज्यों में तेज तूफान और बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. इस दौरान 80-90 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पहाड़ों पर जाने से पहले सावधान रहें. वहीं उत्तर-पश्चिमी भारत में नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की भी संभावना है. 

किन 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट?

  1. दिल्ली
  2. उत्तर प्रदेश
  3.  बिहार
  4.  हरियाणा
  5. राजस्थान
  6. उत्तराखंड
  7. हिमाचल
  8. जम्मू-कश्मीर
  9. झारखंड
  10. पश्चिम बंगाल
  11. ओडिशा
  12.  छत्तीसगढ़
  13. मध्य प्रदेश
  14.  केरल 
  15. तमिलनाडु 

कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?

3 जून, बुधवार को दिल्ली के आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे. साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है. दोपहर से शाम के बीच गरज के साथ 30 से 40 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.आज अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री के रहने की संभावना है. 4 और 5 जून को भी तेज हवा और बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. 

PTI फोटो.

PTI फोटो.

कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

मौसम विभाग ने 3 जून के लिए यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है. इस दौरान मथुरा, आगरा, मेरठ, एटा, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर,महामाया नगर, प्रयागराज और वारणसी समेत कई जगहों पर बारिश हो सकती है. वहीं लखनऊ में अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.वहीं पश्चिमी यूपी में 3 और 4 जून को ओले गिरने की चेतावनी है. 

कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

 बिहार में 3 से 5 जून तक बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. इस दौरान पटना, गया, नवादा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है. वहीं 60 से 65 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?

पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में 3 से 5 जून तक बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने 3 से 5 जून तक जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 3-4 जून को बारिश का अनुमान जताया है. इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

4 जून से मानसून की दस्तक

 केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून के आसपास दस्तक दे सकता है. आईएमडी ने यह पूर्वानुमान जताया है. केरल में मानसून आम तौर पर 1 जून के आसपास पहुंच जाता है, जिसे दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम (जून-सितंबर) की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप तथा केरल और तमिलनाडु के कुछ भागों में 4 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पूर्वानुमान के मुताबिक, मानसून दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के बाकी भागों में भी इसी तारीख के आसपास आगे बढ़ेगा.आईएमडी ने पहले अनुमान जताया था कि केरल में मानसून की दस्तक 26 मई के आसपास होगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। बाद में विभाग ने 29 मई को कहा कि मानसून अगले हफ्ते पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें- Rain Alert: 3 दिन फिर आंधी-बारिश, ओले गिरेंगे, दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक बरसात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com