Sattu Drink For Summer: सत्तू शरबत एक बहुत ही पौष्टिक और ठंडक देने वाला ड्रिंक है जो गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. सत्तू भुने चने के आटे से तैयार किया जाता है. इसे आप अपनी पसंद के अनुसार मीठा और नमकीन बना सकते हैं. सत्तू से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. सत्तू के शरबत का सेवन करने से आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं. सत्तू में फाइबर, आयरन, मैंगनीज, प्रोटीन, मैग्नीशियम और लो सोडियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं सत्तू का स्वादिष्ट शरबत.
ये भी पढ़ें- पेट की चर्बी को कम करने के लिए सुबह खाली पेट पीएं ये 3 ड्रिंक्स, जानें बनाने का तरीका
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे बनाएं सत्तू का शरबत-(How To Make Sattu Sharbat At Home)
सामग्री-
सत्तू (चने का आटा)
पानी
नींबू का रस
काला नमक
भुना जीरा पाउडर
चीनी या गुड़
पुदीने की पत्तियां
बर्फ के टुकड़े
विधि-
एक बड़े बर्तन में सत्तू डालें. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए अच्छी तरह मिलाएं ताकि कोई गुठली न रह जाए. जब सत्तू अच्छे से मिल जाए, तो बाकी का पानी डालकर फिर से मिलाएं. अब इसमें नींबू का रस, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और चीनी या गुड़ डालें. इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं. शरबत को अच्छे से मिलाने के बाद, इसमें बर्फ के टुकड़े डालें. गिलास में डालें और ऊपर से पुदीने की पत्तियों से सजाएं. सत्तू का शरबत बनकर तैयार है.
सत्तू के फायदे- (Sattu Ke Fayde)
गर्मियों के मौसम में सत्तू के सेवन से शरीर को एनर्जेटिक रखा जा सकता है. सत्तू फाइबर से भरपूर होता है, जो भूख को कंट्रोल करने और लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराने में मदद करता है. इससे वजन घटाने में मदद मिलती है. इतना ही नहीं सत्तूू के सेवन से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है.
Benefits of Cashew in Hindi | काजू खाने के फायदे, हेल्दी हार्ट, ग्लोइंग स्किन व होंगे और कई लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं