विज्ञापन

शुगर, सोडा और मसाले के बिना, 2 मिनट में ऐसे बनाएं देसी कोल्ड ड्रिंक, शरीर रहेगा हर समय कूल-कूल

खास बात यह है कि इसे बनाने में न ज्यादा समय लगता है, न ही किसी खास सामग्री की जरूरत होती है. सिर्फ 2 मिनट में तैयार होने वाला यह देसी ड्रिंक आपको दिनभर एनर्जेटिक और कूल बनाए रख सकता है.

शुगर, सोडा और मसाले के बिना, 2 मिनट में ऐसे बनाएं देसी कोल्ड ड्रिंक, शरीर रहेगा हर समय कूल-कूल
Sattu Sharbat Recipe: सत्तू भुने हुए चने (कभी-कभी जौ या गेहूं) को पीसकर बनाया जाता है. (AI Image)

Sattu Sharbat Recipe: गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना सबसे बड़ी जरूरत बन जाती है. लोग बाजार के ठंडे पेय (कोल्ड ड्रिंक्स) की तरफ भागते हैं, लेकिन ये अक्सर ज्यादा चीनी और केमिकल से भरे होते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. ऐसे में हमारे किचन में मौजूद एक देसी सुपरफूड है सत्तू. सत्तू का शरबत न सिर्फ शरीर को तुरंत ठंडक देता है, बल्कि यह न्यूट्रशन से भरपूर भी होता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में न ज्यादा समय लगता है, न ही किसी खास सामग्री की जरूरत होती है. सिर्फ 2 मिनट में तैयार होने वाला यह देसी ड्रिंक आपको दिनभर एनर्जेटिक और कूल बनाए रख सकता है.

सत्तू क्या है और क्यों है खास?

सत्तू भुने हुए चने (कभी-कभी जौ या गेहूं) को पीसकर बनाया जाता है. यह बिहार, यूपी और झारखंड में बहुत लोकप्रिय है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं.

ये भी पढ़ें: दाल बाटी चूरमा को यही नाम क्यों मिला? ये बात जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान!

सत्तू का शरबत पीने के फायदे | Benefits of Drinking Sattu Sherbet

  • शरीर को तुरंत ठंडक देता है.
  • लंबे समय तक पेट भरा रखता है.
  • पाचन को बेहतर बनाता है.
  • लू और डिहाइड्रेशन से बचाव करता है.

2 मिनट में सत्तू शरबत बनाने की आसान रेसिपी:

सामग्री:

  • 2 चम्मच सत्तू
  • 1 गिलास ठंडा पानी
  • स्वादानुसार नमक या काला नमक
  • आधा नींबू (ऑप्शनल)

बनाने का तरीका:

  • एक गिलास ठंडे पानी में सत्तू डालें.
  • अच्छी तरह चम्मच से मिलाएं ताकि गाठें न बनें.
  • इसमें नमक और नींबू का रस डालें.
  • बस तैयार है आपका हेल्दी देसी ड्रिंक!

चाहें तो आप इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए पुदीना या भुना जीरा भी डाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बच्चे सब्जी नहीं खाते? मखाने में मिला दें लौकी और बनाएं ये टेस्टी बाइट्स, उंगलियां चाट-चाट कर खाएंगे

Latest and Breaking News on NDTV

मीठा नहीं, फिर भी क्यों बेस्ट है ये ड्रिंक?

आजकल ज्यादातर लोग शुगरी ड्रिंक्स से बचना चाहते हैं, क्योंकि ज्यादा चीनी मोटापा, डायबिटीज और थकान बढ़ा सकती है. सत्तू का नमकीन शरबत बिना चीनी के भी स्वादिष्ट लगता है और शरीर को जरूरी एनर्जी देता है.

कब और कैसे पिएं सत्तू शरबत?

  • सुबह खाली पेट या नाश्ते के बाद.
  • दोपहर में लू से बचने के लिए.
  • वर्कआउट के बाद एनर्जी के लिए.

किन लोगों के लिए खास फायदेमंद?

  • जो लोग जल्दी थक जाते हैं.
  • जिनको बार-बार भूख लगती है.
  • गर्मी में ज्यादा पसीना आने वालों के लिए.

ध्यान रखने वाली बातें:

  • सत्तू हमेशा ताजा और अच्छी क्वालिटी का लें.
  • ज्यादा मात्रा में एक साथ न पिएं.
  • जिनको गैस या पाचन की समस्या हो, वो धीरे-धीरे शुरू करें

सत्तू का शरबत एक ऐसा देसी नुस्खा है, जो सस्ता, हेल्दी और बेहद आसान है. बिना चीनी और बिना किसी झंझट के तैयार होने वाला यह ड्रिंक गर्मियों में आपके शरीर को ठंडा रखने का सबसे बेहतरीन तरीका है.

ये भी पढ़ें: पपड़ा रोटी: बच्चों के टिफिन के लिए आसान रेसिपी, मिनटों में बनाएं नरम स्वादिष्ट नाश्ता

गर्मी में गायब हो जाती है भूख? ये 5 लाइट रेसिपी करेंगी दिल और पेट दोनों को खुश, घर पर बनाना भी आसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sattu Sharbat Recipe, Sugar Free Sattu Drink, No Sugar Cold Drink, 2 Minute Sattu Sharbat, Sattu Drink Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com