दाल लगभग हर भारतीय घर में रोज ही बनाई जाती है. ये न केवल खाने में स्वादिष्ट लगती है, बल्कि दाल सेहत के लिए भी काफी अच्छी होती है. ऐसे में लोग रोज कोई न कोई दाल बना ही लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दाल बनाने से पहले उसे कितनी देर भिगोना चाहिए? दरअसल, हर दाल को भिगोने का समय अलग होता है. सही समय तक भिगोने से दाल और स्वादिष्ट बनती है, इसे पकाना आसान हो जाता है, साथ ही दाल का सही पोषण भी मिलता है. इसी को लेकर मशहूर डाइटिशियन श्वेता शाह पंचाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने अलग-अलग दालों को भिगोने का सही समय बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
टूटी हुई चने की दाल को बनाने से पहले कितनी देर भिगोना चाहिए?
डाइटिशियन बताती हैं, टूटी हुई चने की दाल हार्ड दाल होती है. इसे बनाने से पहले कम से कम 2 से 4 घंटे तक पानी में भिगोकर रखना चाहिए.
साबुत दालों को कितनी देर भिगोना चाहिए?साबुत दाल जैसे साबुत मसूर, साबुत उड़द और मटकी को पकाने से पहले कम से कम 6 से 8 घंटे तक पानी में भिगोना चाहिए.
राजमा और छोले को कितनी देर भिगोकर रखना चाहिए?डाइटिशियन के अनुसार, राजमा, चना और छोले को बनाने से पहले कम से कम 8 से 10 घंटे तक भिगोकर रखना चाहिए.
बिना छिलके वाली दालों को कितनी देर भिगोना चाहिए?श्वेता शाह बताती हैं, बिना छिलके वाली दालों जैसे लाल मसूर, अरहर और मूंग की धुली हुई दाल को पकाने से पहले लगभग 30 मिनट तक भिगोना काफी होता है. इन दालों को ज्यादा देर तक भिगोने की जरूरत नहीं होती है.
स्प्लिट दालों को कितनी देर तक भिगोएं?इन सब से अलग डाइटिशियन बताती हैं, स्प्लिट मूंग दाल और स्प्लिट उड़द दाल को लगभग 3 से 4 घंटे तक भिगोना चाहिए. इससे दाल को पकाना आसान होता है. साथ ही भिगोकर खाने के बाद इन दालों से गैस और पेट फूलने की परेशानी भी नहीं होती है.
इन बातों का भी रखें ध्यानइन सब से अलग डाइटिशियन कहती हैं, दाल को बनाते समय इसमें हींग और अदरक का तड़का जरूर लगाएं, साथ ही दाल खाते समय उसमें एक चम्मच घी भी जरूर मिलाएं.
इस तरह बनाने से दाल और स्वाद लगती है, साथ ही दाल खाने के बाद पेट में गैस या पेट फूलने की परेशानी भी नहीं होती है.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- बिना जामन के गाढ़ा दही कैसे जमाएं? जानें हरी मिर्च से दही जमाने का तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं