विज्ञापन

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन में बनाएं टेस्टी सरसों साग का चीला, नोट करें रेसिपी

Kid's Lunchbox Recipe: सर्दियों में सरसों का साग तो आपने खाया ही होगा. लेकिन बच्चे इसे देखकर के मुंह बना लेते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे टेस्टी सरसों के साग का चीला बनाने की एक ऐसी मस्त रेसिपी, जिसे आपका बच्चा मन से खाएगा भी और ये पोषक तत्वों से भरपूर भी होगा.

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन में बनाएं टेस्टी सरसों साग का चीला, नोट करें रेसिपी
Kids Lunchbox Recipe: टिफिन में बनाएं टेस्टी सरसों साग का चीला.

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन में ऐसा क्या बनाया जाए जो खाने में टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी हो. सर्दियों में सरसों का साग तो आपने खाया ही होगा. लेकिन बच्चे इसे देखकर के मुंह बना लेते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे टेस्टी सरसों के साग का चीला बनाने की एक ऐसी मस्त रेसिपी, जिसे आपका बच्चा मन से खाएगा भी और ये पोषक तत्वों से भरपूर भी होगा. ये चीला न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद भी आएगा.

सरसों साग चीला बनाने के लिए सामग्री 

  • सरसों का साग – 1 कप बारीक कटा
  • बेसन – आधा कप
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • लहसुन – 2 कलियां 
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • तेल – सेंकने के लिए

सरसों साग चीला बनाने की रेसिपी

ये भी पढ़ें: Kid's Lunchbox Recipe: नए साल पर बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी पनीर ब्रेड रोल, नोट करें रेसिपी

सरसों साग का चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े से बर्तन में बेसन और सरसों का साग डालें. अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, अजवाइन, हल्दी, नमक और लाल मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर के एक घोल तैयार कर लें.

अब तवे को गर्म करें उसमें तेल लगाएं और तैयार बैटर को डालकर अच्छे से फैला दें. इसे धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें. चीला अच्छे से सिक जाए तो इसे 4 पीस में काटकर बच्चे के टिफिन में पैक कर दें. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kids Lunchbox Recipe, Sarso Saag Chila Recipe, How To Make Sarso Saag Chila, Sarso Saag Ka Chila Kaise Banaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com