विज्ञापन
This Article is From May 24, 2025

खाना खाने से पहले खाने के बाद या खाने के बीच में किस समय पानी पीना है अमृत के समान

आयुर्वेद में भोजन के बाद पानी पीने को जहर के समान बताया गया है, बचपन से हम सभी इस बात को सुनते आए हैं. लेकिन हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति ऐसा कहती है तो क्यों आइए ये जानने का प्रयास करते हैं.

खाना खाने से पहले खाने के बाद या खाने के बीच में किस समय पानी पीना है अमृत के समान
Right Time to Drink: खाते वक्त पानी पीने का सही समय क्या है?

आयुर्वेद में भोजन के बाद पानी पीने को जहर के समान बताया गया है, बचपन से हम सभी इस बात को सुनते आए हैं. लेकिन हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति ऐसा कहती है तो क्यों आइए ये जानने का प्रयास करते हैं. "अजीर्णे भेषजं वारि, जीर्णे वारि बलप्रदम. भोजने चाऽमृतम् वारि, भोजनान्तें विषप्रदम.." इस श्लोक के अनुसार अपच की स्थिति में जल ग्रहण करना औषधि के समान और भोजन पचने के बाद जल ग्रहण करना बल प्रदान करता है. वहीं, भोजन के बीच में घूंट भर पानी पीना अमृत के समान, जबकि भोजन के बाद पानी पीना जहर की भांति होता है.

अगर इसके पीछे का विज्ञान की बात करें तो हमारे पेट में नाभि की बाईं ओर एक थैली नुमा छोटा सा अंग होता है, जिसे जठर कहते हैं. इसे हम आमाशय भी कहते हैं. इसमें भोजन के पचने की प्रक्रिया होती है. इसमें एक अग्नि होती है, जब हमें भूख लगती है, तो यह अग्नि ही हमें संकेत देती है कि शरीर को ऊर्जा की जरूरत है. हमारे बुजुर्ग और पुराने लोग इसे जठराग्नि भी बुलाते हैं.

ये 4 लोग रात को सोने से पहले खाएं 2 हरी इलायची, फिर देखें कमाल फायदे जानकर हर रोज खाएंगे आप

भूख में अगर भोजन किया जाए तो काफी मीठा लगता है और वह आसानी से पच भी जाता है. वहीं, जठर की अग्नि भोजन करने के एक घंटे बाद तक प्रदीप्त होती है. जठराग्नि अपनी प्रक्रिया में भोजन से प्राप्त आहार रस को हमारे शरीर के विभिन्न अंगों तक भेजता है. जबकि, भोजन के बाद पानी पीना जठराग्नि को बुझाने का कारण बनता है.

व्यवहारिक जीवन में भी देखें तो आग में पानी डालने से वह बुझ जाता है, ठीक इसी तरह भोजन करने के बाद पानी पीने से जठराग्नि बुझ जाती है, जिसके चलते भोजन पचने की प्रक्रिया रुक जाती है. जब भोजन अपने नियत एक घंटे में नहीं पच पाएगा तो वह वहां पर रुका रहेगा और खराब होगा. इसके बाद अपचा भोजन शरीर में गैस की समस्या और दुर्गंध का कारक बनेगा. यही कारण है कि आयुर्वेद में भोजन करने के बाद पानी पीने को जहर के समान माना गया है.

Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Right Time To Drink Water, Khana Kjate Samay Pani Pine Se Kya Hota Hai, Khane Se Pehle Ya Baad Me Kab Pina Chaiye Pani, Water During Meal, Khane Ke Beech Pani Pine Ke Nuksan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com