विज्ञापन

मिडिल ईस्ट संकट के बीच क्या यूपी में होगी तेल और गैस की किल्लत? इंडियन ऑयल के स्टेट हेड ने बताया

ईरान और इजरायल युद्ध के बीच यूपी में पेट्रोल‑डीजल की सप्लाई की क्या स्थिति है, जबकि एलपीजी को लेकर एहतियाती कदम उठाए गए हैं. इंडियन ऑयल के स्टेट हेड संजय भंडारी ने एनडीटीवी को बताया.

मिडिल ईस्ट संकट के बीच क्या यूपी में होगी तेल और गैस की किल्लत? इंडियन ऑयल के स्टेट हेड ने बताया
मिडिल ईस्ट संकट से तेल सप्लाई प्रभावित
  • ईरान-इजरायल के युद्ध के कारण तेल सप्लाई प्रभावित होने से कई देशों को ऊर्जा संकट का सामना करना पड़ रहा है
  • इंडियन ऑयल के स्टेट हेड संजय भंडारी ने बताया कि यूपी में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई फिलहाल पूरी तरह से सामान्य
  • LPG सप्लाई को बेहतर बनाए रखने के लिए सिलेंडर बुकिंग अवधि 25 दिन कर दी गई है और प्राथमिकता नीति लागू की गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान और इजरायल के युद्ध की वजह से तेल सप्लाई बुरी तरह प्रभावित है. इसलिए भारत समेत कई देशों की सिरदर्दी बढ़ गई है. इस बीच यूपी में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सप्लाई की स्थिति समझने के लिए इंडियन ऑयल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और स्टेट हेड संजय भंडारी से बातचीत की गई. संजय भंडारी ने बताया कि पेट्रोल और डीज़ल सप्लाई में फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है. एलपीजी सप्लाई में संभावित दिक्कतों को देखते हुए कुछ कदम उठाए गए हैं. इनमें मुख्य रूप से तीन उपाय शामिल हैं, जिनसे सप्लाई चेन को दुरुस्त रखने की कोशिश की जा रही है.

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने क्या कदम उठाए

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पहला कदम तो ये उठाया गया कि ग्राहक 21 दिन में सिलेंडर बुक कर सकते थे, इसे बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है. दूसरा कदम ये उठाया गया कि कमर्शियल गैस सप्लाई की प्राथमिकता: हॉस्पिटल और एजुकेशनल इंस्टिट्यूट्स को छोड़कर अन्य जगहों पर सप्लाई प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी; होटल और रेस्टोरेंट्स की सप्लाई सबसे अंतिम प्राथमिकता पर रहेगी. जबकि तीसरा कदम ये रहा कि उत्पादन प्राथमिकता: प्रोडक्शन करने वाली यूनिट्स एलपीजी प्रोडक्शन को प्राथमिकता देंगी.

ये भी पढ़ें : LPG गैस की नहीं पड़ेगी जरूरत, बिना गैस के आसानी से करें कुकिंग, ये हैं वे 3 तरीके

इंडियन ऑयल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने क्या बताया

संजय भंडारी ने बताया कि पंपों पर पेट्रोल‑डीज़ल का चार दिन का स्टॉक और डिपो में लगभग दो हफ्ते का स्टॉक उपलब्ध है. यह आम दिनों जितना ही स्टॉक है, इसलिए पेट्रोल‑डीज़ल को लेकर फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है. सूत्रों के मुताबिक भारत में गैस सप्लाई का 70 फीसदी हिस्सा विदेश से आता है और 30 फीसदी देश में उपलब्ध होता है. वहीं क्रूड ऑयल का 90 फीसदी हिस्सा गल्फ देशों से और 10 फ़ीसदी यूनाइटेड स्टेट्स से आता है. गल्फ देशों से क्रूड ऑयल की सप्लाई पहुंचने में करीब चार दिन लगते हैं, जबकि अमेरिका से सप्लाई आने में लगभग 40 दिन लग जाते हैं.

ये भी पढ़ें : LPG Price Hike: पहले 28 फिर 60 और 115 रुपये... क्या और बढ़ेंगे गैस सिलेंडर के दाम, किल्‍लत तो नहीं होगी न? यहां दूर करें कन्‍फ्यूजन

होली पर ऑयल टैंकर्स ड्राइवर्स, स्टाफ की छुट्टी से हुई दिक्कत

ऑयल और एलपीजी बिजनेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि हाल‑फिलहाल यूपी में अगर कहीं थोड़ी‑बहुत दिक्कत दिखी, तो उसकी दो मुख्य वजहें रहीं. होली के दौरान ऑयल टैंकर्स के ड्राइवर्स और स्टाफ का छुट्टी पर जाना, और नेपाल चुनाव के चलते बॉर्डर सील रहना, जिससे नेपाल आने‑जाने वाली कई गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई. हालांकि अब ये व्यावहारिक दिक्कतें दूर हो चुकी हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com