विज्ञापन

छठ पूजा के लिए 10 मिनट में बनाएं एकदम खस्ता ठेकुआ, वीडियो में देखें रेसिपी

घर पर हलवाई जैसा खस्ता ठेकुआ बनाने की आसान रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो यह वीडियो जरूर देखें.

छठ पूजा के लिए 10 मिनट में बनाएं एकदम खस्ता ठेकुआ, वीडियो में देखें रेसिपी
ठेकुआ कैसे बनता है रेसिपी
NDTV

छठ महापर्व का पावन अवसर नजदीक आते ही घर-घर में ठेकुए की सोंधी महक और प्रसाद की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. अगर आप भी इस बार बिल्कुल पारंपरिक, हलवाई जैसा खस्ता और मुंह में घुल जाने वाले ठेकुए घर पर बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बेहद काम की है। इस विधि से बनाए गए गुड़ के ठेकुए इतने खस्ता और स्वादिष्ट बनते हैं कि एक बार ट्राई करने के बाद परिवार के सभी सदस्य हर साल इसी सीक्रेट तरीके से इन्हें बनवाना पसंद करेंगे. खास बात यह है कि इसमें न तो चाशनी की कोई झंझट है और न ही माप बिगड़ने का कोई डर.

देखें वीडियो...


सामग्री:

  • गेंहू का आटा (2 कप)
  • गुड़ (1 कप)
  • देशी घी (1/4 कप आटे के लिए)
  • तलने के लिए
  • सौंफ (1 छोटी चम्मच)
  • सूखा नारियल (अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा)
  • पानी (आधा कप)

बनाने का तरीका:

  1. सबसे पहले एक बर्तन में एक कप गुड़ लें और उसमें आधा कप पानी डालकर धीमी आंच पर या ऐसे ही घुलने के लिए रख दें.
  2. जब गुड़ पानी में पूरी तरह घुल जाए, तब इसे एक साफ छन्नी से छान लें ताकि गुड़ की सारी अशुद्धियां या कचरा निकल जाए और एकदम साफ घोल तैयार हो जाए.
  3. एक बड़े बर्तन में दो कप गेंहू का आटा लें.
  4. अब इसमें कुटी हुई सौंफ और बारीक कटा हुआ सूखा नारियल मिलाएं.
  5. इसके बाद इसमें एक चौथाई कप गुनगुना देशी घी डालें.
  6. दोनों हाथों से आटे और घी को आपस में अच्छी तरह मलते हुए मिलाएं यह देखने के लिए कि मोयन एकदम परफेक्ट है या नहीं.
  7. अगर मुट्ठी बंध रही है और खुलने पर अपना आकार बरकरार रख रही है, तो समझ लीजिए मोयन बिल्कुल सही मात्रा में पड़ा है.
  8. अब आटे में थोड़ा-थोड़ा करके छना हुआ गुड़ का पानी मिलाते जाएं.
  9. इसे हल्के हाथों से मिलाते हुए एक सख्त आटा गूंथ लें.
  10.  आटा गूंथने के तुरंत बाद ही ठेकुए बनाने शुरू कर दें, क्योंकि ज्यादा देर रखने पर गुड़ की वजह से आटा नमी छोड़ सकता है और नरम हो जाएगा, जिससे ठेकुए खस्ता नहीं बनेंगे.
  11. पारंपरिक ठेकुए बनाने वाले सांचे पर हल्का सा तेल या घी लगा लें ताकि आटा चिपके नहीं.
  12.  अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर सांचे पर रखें और हथेलियों से हल्का दबाकर मनचाहा डिजाइन दें.
  13. अगर आपके पास सांचा नहीं है, तो आप घर में रखी किसी साफ जालीदार छन्नी या डिजाइन वाली थाली का इस्तेमाल कर सकती हैं.
  14. एक समान ठेकुए बनाने के लिए आप किसी ढक्कन या कटर की मदद से इन्हें शेप दे सकती हैं, जिससे सभी ठेकुए एक ही साइज के और एक बराबर सिकेंगे.
  15. अब एक कढ़ाई में देशी घी या अपनी पसंद का कुकिंग ऑयल गरम करें.
  16. अब कढ़ाई में एक-एक करके ठेकुए डालें, इन्हें तुरंत न पलटें; जब ये नीचे से हल्के सिक जाएं और रंग बदलने लगें, तब इन्हें बहुत आराम से पलट दें.
  17. गैस की आंच को धीमा ही रखें ताकि ठेकुए अंदर तक अच्छी तरह पककर करारे हो जाएं. 
  18. जब दोनों तरफ से सुंदर सुनहरा रंग आ जाए और शानदार क्रैक्स दिखाई देने लगें, तब इन्हें कढ़ाई से बाहर निकाल लें.

इसे भी पढ़ें: Cockroach Recipe: पहली नजर में लगेगा असली कॉकरोच, लेकिन स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे बच्चे, वीडियो में देखें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thekua Kaise Banaye, Thekua Recipe, Chhath Puja, Thekua Recipe For Chhath Puja 2022, Thekua Banane Ke Viddhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com