- कीटो डाइट को लो कार्ब, हाई फैट डाइट के रूप में जाना जाता है.
- कीटो ऑमलेट नॉर्मेल ऑमलेट से काफी अलग होता है.
- कीटो उपमा एक हेल्दी और टेस्टी डिश है
अगर आपने हाल ही में एक हेल्दी और फिट लाइफस्टाइल फॉलो करना शुरू किया है, तो ऐसा जरूर हो सकता है कि आप एक ऐसी हेल्दी डाइट के बारे में भी पता लगा रहे हो, जो आपके हेल्दी लाइफस्टाइल को और भी हेल्दी बना सके. वैसे तो कई तरह के डाइट है, जिसे आप चुन सकते हैं लेकिन पिछले कुछ सालों से जिस डाइट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है, वह है कीटो डाइट. कीटो डाइट को लो कार्ब, हाई फैट डाइट के रूप में जाना जाता है. कंसलटेंट नूट्रिशनिस्ट डॉ रूपाली दत्ता के अनुसार, "कीटो डाइट आपको हर दिन 50 ग्राम से कम कार्ब्स का सेवन करने में मदद करता है और शरीर को कीटोसिस की स्थिति तक पहुंचने में 2-3 दिन लगाता है." इसलिए, अगर आप पहले से ही कीटो डाइट पर हैं या फिर इसकी शुरुआत कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान कीटो ब्रेकफास्ट रेसिपी लेकर आए हैं, जिन्हें आप कुछ ही समय में बना सकते हैं और इनका लुत्फ उठा सकते हैं.
आसान कीटो ब्रेकफास्ट रेसिपीज़:
कीटो पोहा
पोहा हमारे देश में एक बहुत ही कॉमन नाश्ता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की कीटो पोहा बनाने के लिए पोहा की जगह बारीक कटी हुई फूलगोभी का इस्तेमाल किया जाता है. बारीक कटे फूलगोभी को अपने मनपसंद सब्जियों और मसालों के साथ मिलकार आप कीटो पोहा तैयार कर सकते हैं.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
कीटो मसाला ऑमलेट
ब्रेकफास्ट के लिए ऑमलेट हमेशा से एक बढ़िया ऑप्शन रहा है. लेकिन कीटो ऑमलेट नॉर्मेल ऑमलेट से काफी अलग होता है. इसे हैवी क्रीम, चेडर चीज़, लाल प्याज, सॉसेज मीट (वैकल्पिक), हल्दी और कुछ सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है, जो खाने में बेहद टेस्टी होता है.

कीटो दही चावल
दही चावल एक कम्फर्ट फूट है. यह न सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि खाने में भी स्वादिष्ट है. इस लो कार्ब कीटो दही चावल को बनाने के लिए, पहले आप फूलगोभी को नरम होने तक पका लें फिर इसे दही के साथ मिलाएं और इसका आनंद लें!
कीटो थेपला
थेपला को हमेशा से एक लाइट मील माना गया है. ये बनाने में आसान होते हैं, और आप इन्हें दही, किसी भी सब्जी या दाल के साथ परोस सकते हैं. वैसे तो इस लोकप्रिय गुजराती स्नैक को आमतौर पर गेहूं के आटे से बनाया जाता है लेकिन कीटो थेपला अलसी के आटे और सूखे मेथी से बनाए जाते है.
कीटो उपमा
कीटो उपमा एक हेल्दी और टेस्टी डिश है. यह उपमा भी फूलगोभी से बनाया जाता है और इसे सब्जियों और मसालों के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Gut Healthy Diet: आंतों को रखना है हेल्दी तो रोज खाएं ये पांच फूड्स
Breakfast For Weight Loss: ब्रेकफास्ट में इन पांच चीजों को शामिल कर मोटापे को कर सकते हैं कंट्रोल
Herbs For Health: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए इन सुपर हर्ब को डाइट में करें शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं