कमल ककड़ी की सब्जी कैसे बनाएं.
NDTV
क्या आपने कमल ककड़ी की सब्जी खाई है. जी हां कमल ककड़ी जिसे कमल की जड़ के नाम से भी जाना जाता है. कमल ककड़ी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसे औषधी के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. कमल ककड़ी से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. आपको बता दें कि इसमें मौजूद विटामिन-सी, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, स्टार्च, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं इसकी स्वादिष्ट सब्जी.
कैसे बनाएं कमल ककड़ी की सब्जी-
सामग्री-
- कमल ककड़ी- ½ किलो से अधिक
- पानी- आवश्यकतानुसार
- नमक- थोड़ा सा
- कॉर्न फ्लोर/अरारोट- 2 बड़े चम्मच
- सफेद तिल- थोड़ा सा
- भुनी हुई मूंगफली- थोड़ी सी
- लहसुन
- हरी मिर्च-3
- शिमला मिर्च
- अदरक
- हरी प्याज
सॉस के लिए-
- शेज़वान सॉस- 1 बड़ा चम्मच
- टमाटर केचप- 2 बड़े चम्मच
- सोया सॉस- ½ छोटा चम्मच
- सिरका- 1 छोटा चम्मच
- कॉर्न फ्लोर- 1 छोटा चम्मच
- पानी- आवश्यकतानुसार
अन्य सामग्री-
- तलने के लिए तेल
- कुटी हुई काली मिर्च- थोड़ा सा
- नमक- स्वादानुसार
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
विधि-
- सबसे पहले कमल ककड़ी को अच्छी तरह साफ कर लें और किसी स्लाइसर या चाकू की मदद से उसके पतले-पतले स्लाइस काट लें.
- इसके बाद इन्हें पानी से धोकर कुकर में डालें और 1 सीटी आने तक पकाएं.
- फिर पानी निकाल दें, ठंडा होने दें और इसमें नमक व कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसे एक तरफ रख दें.
- इसके बाद एक पैन में सफेद तिल को हल्का भून लें और अलग रख दें. भुनी हुई मूंगफली को दरदरा पीस लें और सभी सब्जियों को काटकर तैयार कर लें.
- सॉस के लिए-
- एक बाउल में शेज़वान सॉस, टमाटर केचप, सोया सॉस, सिरका, कॉर्न फ्लोर और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब तैयार कमल ककड़ी के स्लाइस को डीप फ्राई कर लें. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें लहसुन, हरी मिर्च, हरी प्याज, शिमला मिर्च और अदरक डालकर थोड़ा भून लें.
- फिर इसमें कुटी हुई काली मिर्च, नमक, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और तैयार सॉस डालें. हरी प्याज डालकर थोड़ा और पकाएं.
- अब इसमें तले हुए कमल ककड़ी के चिप्स और भुनी हुई सफेद तिल डालकर अच्छी तरह टॉस करें.
- आखिर में भुनी हुई मूंगफली और हरी प्याज से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.
यहां देखें रेसिपी वीडियो-
ये भी पढ़ें- Ragi Vs Jowar: ज्वार या रागी, सेहत के लिए कौन सा आटा है बेस्ट?
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kamal Kakdi, Kamal Kakdi Ke Fayde, Lotus Root, Lotus Roots Benefits, Lotus Root Medicinal Uses