विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2025

रात को पानी में मिला दें ये काली चीज, अगले दिन पीने पर जो होगा आपने सोचा भी नहीं होगा

Kali Kishmish Ke Fayde: आइए विस्तार से जानते हैं कि काली किशमिश का पानी पीने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं और किन लोगो को जरूर पीना चाहिए ये पानी.

रात को पानी में मिला दें ये काली चीज, अगले दिन पीने पर जो होगा आपने सोचा भी नहीं होगा
काली किशमिश खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

Kali Kishmish Ke Fayde: किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर मानी जाती है, लेकिन क्या आपने कभी काली किशमिश के बारे में सुना है? ये किशमिश शरीर के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करती है. अगर आप इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह उसका पानी पीते हैं तो इसके पोषक तत्व शरीर को दोगुने फायदे भी पहुंचा सकते हैं. इसका सेवन शरीर को अंदर से साफ़ रखकर त्वचा और बालों को हेल्दी बनाए  रखने में मदद कर सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं कि काली किशमिश का पानी पीने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं और किन लोगो को जरूर पीना चाहिए ये पानी.

काली किशमिश का पानी पीने के फायदे

डिटॉक्स: काली किशमिश में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं. नियमित रूप से इस पानी को पीने से लीवर और किडनी को डिटॉक्स किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: हमेशा थका महसूस करते हैं? बस कर लें ये काम यूं दौड़ेगा शरीर

एनीमिया: काली किशमिश का पानी आयरन, कॉपर और विटामिन से भरपूर है जो रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है. इसके नियमित सेवन से एनीमिया से बचा जा सकता है.

पाचन: काली किशमिश के पानी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो कब्ज और गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकती है. अगर आप पेट से जुडी दिक्कतों से परेशान रहते हैं तो यह पानी आपके लिए रामबाण घरेलू उपाय हो सकता है.

हार्ट: काली किशमिश का पानी एंटी-कोलेस्ट्रॉल यौगिकों से भरपूर है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, दिल के दौरे जैसी हार्ट से जड़ी बीमारियों का खतरा कम कर सकता है.

कैसे बनाएं?

रात में 8 से 10 काली किशमिश को एक गिलास पानी में भिगो दें, फिर सुबह खाली पेट उसी पानी को छानकर पी लें. 

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Black Raisin Water For Health, Detox Drink Soaked Raisins, Kishmish Ka Paani Ke Fayde, Kishmish Water For Digestion, Raisin Water For Glowing Skin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com