Raksha Bandhan Special Recipe: रखी पर अक्सर हम बाजार से महंगी मिठाइयां या काजू कतली ले आते हैं, पर यकीन मानिए, इस बार अगर आप घर आए मेहमानों के सामने यह खास काजू-मटर की शाही सब्ज़ी और मसालेदार लच्छा पराठा परोसेंगे, तो हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा. खास बात यह है कि इसे बनाने में न तो प्याज-लहसुन का इस्तेमाल होता है और न ही भारी क्रीम या मलाई की जरूरत पड़ती है. एकदम हलवाई जैसी गाढ़ी और जायकेदार ग्रेवी बनती है.
हाल ही में हाल ही में डिजिटल क्रिएटर @MasalaKitchenbyPoonam ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी आसान रेसिपी शेयर की है.
यहां देखिए वीडियो...
अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है-
सामग्री:
शाही काजू-मटर सब्जी के लिए:
- साबुत काजू: 100 ग्राम (तलने के लिए)
- टुकड़ा काजू: 4 बड़े चम्मच (दूध के साथ पीसकर पेस्ट बनाने के लिए)
- टमाटर: 3-4 (बड़े टुकड़ों में कटे हुए)
- ताजा दही: 250 ग्राम (गाढ़ा या छना हुआ)
- मटर: 1 कप (ताजा या फ्रोजन)
- हरी मिर्च व अदरक: 2 हरी मिर्च और 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- हरे धनिये के डंठल: थोड़े से (फ्लेवर के लिए)
खड़े मसाले:
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 2-3 लौंग
- 2 छोटी इलायची
- 5-6 काली मिर्च
सूखे मसाले:
- 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच जीरा पाउडर
- तीखी लाल मिर्च (स्वादानुसार)
पकाने के लिए:
- शुद्ध घी या तेल नमक (स्वादानुसार)
- कसूरी मेथी
- हरा धनिया और 1 कप उबलता पानी
बनाने का तरीका:
- कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गरम करें, इसमें जीरा, लौंग, छोटी इलायची और काली मिर्च तड़काएं.
- फिर कटे हुए टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, धनिये के डंठल और थोड़ा सा नमक डालकर पर भूनें.
- जब टमाटर थोड़े गल जाएं, तो आधा कप पानी डालकर ढंक दें और 2 मिनट पकने दें.
- ठंडा होने पर टमाटर के छिलके अलग कर लें और मिक्सी में पीसकर स्मूथ प्यूरी बना लें.
- दूसरी तरफ, कुकर या पैन में थोड़ा सा घी गरम करके साबुत काजू को हल्का सुनहरा होने तक तलकर एक प्लेट में निकाल लें.
- चार चम्मच टुकड़ा काजू को थोड़े से दूध के साथ मिक्सी में बारीक पीसकर गाढ़ा पेस्ट अलग रख लें.
- गाढ़े दही में कश्मीरी मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और तीखी लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
- जिस कुकर या पैन में काजू तले थे, उसी घी में यह दही-मसाले का पेस्ट डालें और लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर भूनें.
- जब दही से घी अलग होने लगे, तब इसमें काजू वाला पेस्ट मिला दें और 2-3 मिनट और भूनें.
- अब इसमें तैयार की हुई टमाटर की प्यूरी मिला दें और ढंककर धीमी आंच पर 7-8 मिनट तक तब तक पकाएं जब तक कि मसाला पूरी तरह से घी न छोड़ दे.
- भुने हुए मसाले में मटर और स्वादानुसार नमक डालकर 4-5 मिनट भूनें.
- इसके बाद फ्राई किए हुए काजू डालें और मिला लें.
- अब इसमें लगभग 1 कप एकदम उबलता हुआ पानी डालें. उबलता पानी डालने से सब्ज़ी का रंग बहुत बढ़िया ऊपर आता है.
- कसूरी मेथी और बारीक कटा हरा धनिया डालकर कुकर का ढक्कन लगा दें.
- धीमी आंच पर सिर्फ एक सीटी आने का दबावबनने दें, फिर गैस बंद कर दें.
इसे भी पढ़ें: ककोड़ा की सब्जी नहीं खाने वाले भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे, लंच और डिनर के लिए परफेक्ट है ये रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं