आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत और खासकर हड्डियों की मजबूती को नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में किचन में मौजूद साधारण सी चीजें किसी वरदान से कम साबित नहीं होतीं. क्या आपने कभी सोचा है कि जिस उड़द दाल का इस्तेमाल आमतौर पर दाल या पकवानों के लिए होता है, उससे एक बेहद ताकतवर हलवा भी तैयार किया जा सकता है? यह हलवा न केवल सर्दियों के दिनों में शरीर को अंदर से गर्माहट देता है, बल्कि जोड़ों के दर्द और कमजोरी से भी राहत दिलाने में असरदार है.
@KavitaFoodCorner ने अपने यूट्यूब चैनल पर लौकी की बर्फी बनाने की रेसिपी शेयर की है.
ये देखिए वीडियो...
सामग्री:
उड़द दाल: (1 कटोरी साबुत या धुली हुई)
बादाम (10 से 12 पीस)
शुद्ध घी (1 कटोरी भूनने और हलवे के लिए)
गेहूं का आटा (2 से 3 चम्मच)
गुड़ (1 कटोरी बारीक किया हुआ)
पानी (4 कटोरी गुड़ की चाशनी के लिए)
हल्दी पाउडर (आधा चम्मच)
खजूर (7 से 8 बीज निकाले हुए)
हरी इलायची (5 से 6 कुटी हुई)
बनाने की विधि:
स्टेप 1: दाल और बादाम की तैयारी:
- सबसे पहले उड़द दाल और बादाम को पानी से धोने के बजाय किसी साफ और गीले सूती कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें.
- ऐसा करने से दाल पर लगा केमिकल या धूल-मिट्टी आसानी से निकल जाएगी और दाल चिपचिपी भी नहीं होगी.
स्टेप 2: सामग्री को भूनना:
- अब एक भारी तले की कढ़ाई में एक चम्मच घी गर्म करें.
- इसमें उड़द दाल और बादाम को एक साथ डालकर मीडियम आंच पर तब तक भूनें जब तक कि हल्का सुनहरा रंग न आ जाए.
- भूनने के बाद इसे एक थाली में निकालकर पूरी तरह से ठंडा होने के लिए रख दें.
- जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए, तब इसे मिक्सी में पीसकर एकदम बारीक पाउडर तैयार कर लें.
स्टेप 3: गुड़ का पानी तैयार करना:
- एक अलग बर्तन में एक कटोरी गुड़ और चार कटोरी पानी डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दें.
- जब गुड़ पानी में पूरी तरह घुल जाए और एक उबाल आ जाए, तब गैस बंद कर दें.
- इस उबलते हुए पानी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर जरूर मिलाएं.
स्टेप 4: हलवा पकाना
- अब उसी कढ़ाई में बचा हुआ सारा घी गर्म करें.
- घी गर्म होने पर उसमें दो से तीन चम्मच गेहूं का आटा डालकर धीमी आंच पर हल्का भून लें.
- इसके बाद पिसी हुई उड़द दाल का पाउडर डालें और लगातार चलाते हुए मीडियम आंच पर भूनें.
- जब दाल से सोंधी खुशबू आने लगे और इसका रंग बादामी हो जाए, तब इसमें तैयार किया हुआ गुड़ का पानी आधा-आधा करके दो बार में मिलाएं.
स्टेप 5: खजूर और इलायची का मेल
- धीमी आंच पर हलवे को पकने दें ताकि दाल अंदर तक अच्छी तरह फूल जाए.
- अब इसमें कटी हुई इलायची, खून की कमी दूर करने वाले खजूर के टुकड़े और भुने हुए बादाम मिला दें.
- जब हलवा कढ़ाई के किनारों से घी छोड़ने लगे, तब समझ लीजिए कि आपकी यह पौष्टिक डिश बिल्कुल तैयार है.
इसे भी पढ़ें: लौकी की बर्फी बनाने की आसान रेसिपी, एक बार खाएंगे तो बाजार की मिठाई भूल जाएंगे | Lauki Barfi Recipe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं