विज्ञापन

कच्चे आम से क्या-क्या बना सकते हैं? ये रही 3 बेहतरीन और आसान रेसिपी

Kacche Aam Se Kya Banaa Sakte Hain: यहां हम आपके साथ कच्चे आम से बनी कुछ ऐसी टेस्टी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो बनाने में भी आसान है. चलिए बिना देरी किए एक नजर डाल लेते हैं, उन रेसिपी पर. 

कच्चे आम से क्या-क्या बना सकते हैं? ये रही 3 बेहतरीन और आसान रेसिपी
Mango Recipes

Kacche Aam Se Kya Banaa Sakte Hain: गर्मियां आई नहीं कि कच्चे आम की खुशबू पूरे घर को महका देती है. यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाने में भी मदद करता है. अगर आप भी इस साल आम पन्ना के अलावा कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो इस स्टोरी में बने रहिए. यहां हम आपके साथ कच्चे आम से बनी कुछ ऐसी टेस्टी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो बनाने में भी आसान है. चलिए बिना देरी किए एक नजर डाल लेते हैं, उन रेसिपी पर.

Latest and Breaking News on NDTV

कच्चे आम से बनने वाली 3 चीजों के नाम क्या हैं?

कच्चे आम की चटनी | Raw Mango Chutney

यह खट्टी-मीठी चटनी गर्मियों के मौसम में खाने का स्वाद दोगुना बढ़ा देती है.

सामग्री:

  • कच्चे आम (2)
  • हरी मिर्च (2)
  • पुदीना (1 कप)
  • धनिया (1 कप)
  • चीनी या गुड़ (1–2 चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)

आम की चटनी बनाने की विधि?

  • कच्चे आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • मिक्सर में आम, पुदीना, धनिया, मिर्च और नमक डालकर पीस लें.
  • स्वाद संतुलित करने के लिए थोड़ा गुड़/चीनी डालें.
  • गाढ़ा और स्मूथ पीसकर ठंडा-ठंडा परोसें.

कच्चे आम का सलाद | Kaccha Aam Salad

यह सलाद हल्का, हेल्दी और गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट है.

सामग्री:

  • कच्चे आम (1 कद्दूकस किए हुए)
  • हरी मिर्च (1 या 2)
  • हरा धनिया (थोड़ा)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • लाल मिर्च  (½ चम्मच)
  • भुनी मूंगफली (2 चम्मच)
  • थोड़ा नींबू रस

आम की चटनी बनाने की विधि?

  • कद्दूकस किए आम को एक बाउल में डालें.
  • इसमें नमक, लाल मिर्च, मूंगफली और धनिया मिलाएं.
  • ऊपर से थोड़ा नींबू रस डालें.
  • अच्छी तरह मिक्स करके तुरंत सर्व करें.

कच्चे आम की कोकोनट बाइट्स | Raw Mango Coconut Bites

सामग्री:

  1. कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम (1 कप)
  2. नारियल बुरादा (1 कप)
  3. पिसी चीनी (2 से 3 चम्मच)
  4. इलायची (1 चम्मच)
  5. दूध (2 चम्मच)
  6. नमक (1 चुटकी)

बनाने की विधि?

  • एक बाउल में नारियल बुरादा और कच्चा आम मिलाएं.
  • इसमें चीनी, इलायची और थोड़ा दूध डालें.
  • इसे अच्छे से मिक्स करते हुए छोटी-छोटी बॉल्स का आकार दें.
  • ऊपर से थोड़ा और नारियल लपेट दें.
  • 20 मिनट फ्रिज में रखकर सेट होने दें.

इसे भी पढ़ें: 100 रुपए में जीन्स, 70 में शॉर्ट्स, दिल्ली की इस मार्केट में मिलती है सबसे सस्ती जीन्स, मेट्रो से 5 मिनट दूर

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com