बच्चों को टॉफी-चॉकलेट बहुत पसंद होती है. लेकिन उनकी इस पसंद को हर बार पूरा करना पॉसिबल नहीं होता है. बाहर मिलने वाली टॉफी और चॉकलेट में शुगर बहुत ज्यादा होता है. इसके साथ ही बाहर मिलने वाली टॉफी में क्या मिलाया गया है, कैसे बनाई गई है, बच्चे को देना कितना सही है ये सारे सवाल पेरेंट्स के दिमाग में घूमते रहते हैं.
इसके साथ ही इस टॉफी की खास बात ये है कि ज्यादा पके हुए केले का इस्तेमाल इस टॉफी को बनाने में किया जा सकता है. बस आपको केले की टॉफी बनाने के लिए एक छोटी सी ट्रिक का इस्तेमाल करना है. जो इस वीडियो में शेफ ने शेयर किया है.
ऐसे में बच्चे के लिए हर चीज को घर पर बनाना ही बेहतर समझते हैं. लेकिन टॉफी को घर पर कैसे बनाएं ये थोड़ा डिफिकल्ट हो जाता है. ऐसे में आपकी इस समस्या को हल किया है शेफ रणबीर बरार ने. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की जिसमें उन्होंने बनाना टॉफी बनाने की रेसिपी शेयर की है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.
बनाना टॉफी बनाने के लिए सामग्री
- 3-4 केला (ज्यादा पके हुए ) - पीस में काट लें
- मैदा
- बर्फ वाला पानी
- 1 छोटा चम्मच तिल
बैटर के लिए
- 1 कप (मैदा)
- 1 चुटकी नमक
- पानी
- ¼ चम्मच बेकिंग पाउडर
कैरेमल के लिए
- ½ कप चीनी
गार्निश के लिए
- पुदीने के पत्ते
- व्हिप्ड क्रीम
- तिल
केला टॉफी बनाने की रेसिपी
केला टॉफी बनाने के लिए सबसे पहले केले को छीलकर छोटे-छोटे पीस में काट लें. अगर केला बहुत ज्यादा पका है तो उसको काटकर कुछ देर के लिए फ्रीजर में रख दें. ऐसा करने से उनको सेट होने में आसानी मिलेगी.
अब बैटर तैयार करना है, इसके लिए एक बाउल में मैदा, नमक, पानी, बेकिंग पाउडर जालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इसके बाद इसे 5-10 मिनट के लिए रेस्ट होने के लिए रख दें.
अब केले के पीस के ऊपर हल्का सा मैदा पाउडर डालकर कोट करें. इसके बाद इसे बैटर में डालें और मीडियम गर्म तेल पर डालकर हल्का ब्राउन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें.
अब एक पैन में चीनी और पानी डालकर उसे गोल्डन ब्राउन होने यानि कि कैरेमल बनने तक पकाएं. अब फ्राइड बनाना को इस कैरेमल में डिप करें और अच्छी तरह से कोट कर लें और फिर इसे ठंडे बर्फ वाले पानी में कुछ सेकेंड के लिए डालें.
अब इसको एक पेपर पर निकालें और ऊपर से थोड़ा सा तिल छिड़कें. आपकी बनाना टॉफी बनकर तैयार है. इसको व्हिप्ड क्रीम और पुदीने की पत्ती की तरह गार्निश करें.
ये भी पढ़ें: आलू के फ्राइस नहीं, इस बार ट्राई करें बेसन फ्राइस, नोट करें Chef Ranveer Brar की खास रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं