Jamun in English: गर्मियों में मिलने वाला जामुन सेहत के लिए जितना फायदेमंद है, उतना ही इसका नाम लेकर भी लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं. क्या आप जानते हैं कि जामुन को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? कई लोग इसे ब्लैकबेरी समझ लेते हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और है. आइए जानते हैं इसका सही इंग्लिश नाम और इसके जबरदस्त फायदे. एक्सपर्ट्स के अनुसार जामुन लो ग्लाइसेमिक फल है, जो ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करता है.
Jamun Ko English me Kya Kahte Hai: जामुन भारत में गर्मियों का एक लोकप्रिय फल है. जामुन सेहत को कई फायदे भी पहुंचाता है. शुगर के मरीजों के लिए ये बेहद फायदेमंद होता है. इसमें 'जंबोलिन' नाम का एक तत्व होता है, जो शुगर को कंट्रोल करता है. इसके अलावा जामुन पाचन के लिए भी बेहतर होता है. साथ ही ये इम्यूनिटी बढ़ाता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है.
जामुन को इंग्लिश में क्या कहते हैं? (What is Jamun called in English?)
जामुन को अंग्रेजी में Java plum या Black plum कहा जाता है. इसका वैज्ञानिक नाम Syzygium cumini है. हालांकि इसे ज्यादातर लोग Indian blackberry कहते हैं, लेकिन यह यूरोप या अमेरिका में पाए जाने वाले असली blackberries से जैविक रूप से अलग होता है. यह एक उष्णकटिबंधीय फल है जो अपने गहरे बैंगनी रंग और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है.
Jamun in English: जामुन का सही नाम क्या है?
जामुन का सबसे सटीक अंग्रेजी नाम Java plum है. कई अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में Black plum नाम का भी इस्तेमाल किया जाता है. कुछ बोटेनिकल रिकॉर्ड में, इसे Malabar plum के नाम से लिस्टेड किया गया है.

Photo Credit: jamun
अलग-अलग भाषाओं में जामुन के अलग-अलग नाम
जामुन या Java Plum को अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग नामों से जाना जाता है.
- हिंदी में इसे जामुन / जामन कहते हैं.
- संस्कृत में जंबू / राजजंबू.
- बंगाली में काला जाम / जाम
- पंजाबी में जामुन / जमालू
- मराठी में जंबुल / जंभुल
- तेलुगु में नेरेडु / अल्ला नेरेडु
- तमिल में नवल पझम
- मलयालम में नजवल / नजवल पझम
- कन्नड़ में नेराले हन्नू
- गुजराती जंबू / काला जंबू
- ओडिया में जामू कोली
- असमिया में जामू / काला जामू
Jamun vs Blackberry: क्या दोनों एक ही फल हैं?
हालांकि जामुन को 'इंडियन ब्लैकबेरी' कहा जाता है, लेकिन यह असल में ब्लैकबेरी नहीं है. जामुन और ब्लैकबेरी का आपस में कोई संबंध नहीं है. असली ब्लैकबेरी कांटेदार झाड़ियों पर और ठंडी जलवायु में उगती हैं. दूसरी ओर, जामुन उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में बड़े सदाबहार पेड़ों पर उगता है. जामुन 'मिरटेसी' (Myrtaceae) परिवार से जुड़ा है, जबकि असली ब्लैकबेरी 'रोजेसी' (Rosaceae) परिवार से संबंधित है.
Jamun Benefits: जामुन खाने के 5 बड़े फायदे
- जामुन एंटीऑक्सीडेंट का एक पावर हाउस है. इसका गहरा बैंगनी रंग एंथोसायनिन नामक पिगमेंट की वजह से होता है.
- जामुन में शुगर की मात्रा बहुत कम होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है. इसके बीज में 'जम्बोलिन' नाम का एक यौगिक होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने का काम करता है.
- जामुन गर्मियों में बहुत कम समय के लिए उपलब्ध होता है, आमतौर पर यह मई से जुलाई के बीच मिलती है.
- जामुन के पेड़ स्वभाव से बहुत मजबूत होते हैं, यानी वे जलभराव वाली, खारी या सूखा-ग्रस्त मिट्टी में भी उग सकते हैं.
- भारतीय उपमहाद्वीप को 'जम्बूद्वीप' या 'जम्बू वृक्षों की भूमि' के रूप में जाना जाता था. ये जम्बू वृक्ष और कोई नहीं, बल्कि जामुन या 'जावा प्लम' के पेड़ ही हैं.
Also Read:
आखिर कौन-सा शहर है पोहा-जलेबी का असली बादशाह? जहां इस सुपरहिट कॉम्बो से होती है सुबह की शुरुआत
कच्चे आम को फ्रिज में क्यों नहीं रखना चाहिए? जानिए मीठे और रसदार आम स्टोर करने का सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं