- अंडे बेहद बहुमुखी हैं.
- ज्यादातर लोग अपने ब्रेकफास्ट में इसे लेना पसंद करते है.
- अंडे को हम कई तरह से बना सकते हैं.
अगर कोई एक चीज है जिसे हम अपने ब्रेकफास्ट के रूप में लेना सबसे ज्यादा पसंद करते है तो वह एक नरम अंडा. अपने दिन की शुरुआत करने के लिए हम में से ज्यादातर लोग हर सुबह अंडे की तरह-तरह की रेसिपी बनाते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि अंडे बेहद बहुमुखी हैं. अंडे बनाने के कई तरीके हैं: उन्हें उबाल लें, फ्राई करें, उन्हें स्क्रैम्बल करें, या बेक करें; यह पूरी तरह आपकी इच्छा पर निर्भर करता है. अगर आपको भी अंडे खाना उतना ही पसंद है जितना हम करते हैं, तो यहां हम आपके लिए एक और दिलचस्प रेसिपी लेकर आए हैं. इसे पालक ऑमलेट कहा जाता है. अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं जबकि पालक आयरन, विटामिन सी और ई, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है. इसलिए, इस ऑमलेट को एक बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक ब्रेकफास्ट का विकल्प बनाता है.
Winter Health Tips: मौसमी सर्दी और फ्लू को दूर करने के लिए कैसे बनाएं हल्दी की चाय
इस रेसिपी को तैयार करने के लिए, आपको बस कुछ बेसिक चीजों की जरूरत है. जैसे अंडे, पालक, कुछ मसाले, तेल और बस! इसे नाश्ते के रूप में लेने के अलावा, आप अचानक लगने वाली भूख को कम करने के लिए इसे बना सकते हैं. तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? आइए रेसिपी के साथ शुरुआत करते हैं. स्टेप्स को जानने के लिए नीचे देखें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Easy Omelette Recipe: 10 मिनट में कैसे बनाएं पालक ऑमलेट
सबसे पहले पालक के पत्तों को धोकर बारीक काट लें. पत्तियों को सूखने न दें, थोड़ा पानी छोड़ दो. लहसुन को बारीक काट लें. एक मिक्सिंग बाउल में अंडे में एक बड़ा चम्मच दूध डालें. एक चुटकी नमक डालें और धीरे से अंडे को तब तक फेंटें जब तक कि जर्दी अच्छी तरह से मिल न जाए.
लो मीडियम आंच पर एक फ्राइंग पैन रखकर गरम करें और कटा हुआ पालक, लहसुन और स्वादानुसार नमक डालें. पत्तियों को पैन से निकालने से पहले उन्हें नरम होने दें.
अब, एक चम्मच जैतून के तेल को एक करछी से तवे पर समान रूप से फैलाएं. आंच को मीडियम से कम करें और अंडे का मिश्रण डालें. अंडे को समान रूप से फैलाने के लिए पैन को हल्का सा टेढा करें. दोनों तरफ से सेकें और आपकी डिश खाने के लिए तैयार है. ऐसी और ऑमलेट रेसिपी के लिए, यहां क्लिक करें.
मीठा खाने का है शौक तो ट्राई करें यह यूनिक मिठाई चाट रेसिपी
अगर आपको ब्रेकफास्ट के लिए एग बेस्ड रेसिपीज पसंद हैं, तो हमारे कुछ बेहतरीन व्यंजनों के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं