- जायकेदार मसालों के साथ मिलाकर चाट को तैयार किया जाता है.
- आपको देश के कोने-कोने में चाट का स्टॉल मिल जाएगा.
- आपको देश के कोने-कोने में चाट का स्टॉल मिल जाएगा.
भारत में, हम सभी के दिलों में एक स्पेशल जगह है. खस्ता पापड़ी, भेल जैसी चीजों को चटनी, सेव और कुछ जायकेदार मसालों के साथ मिलाकर चाट को तैयार किया जाता है. आपको देश के कोने-कोने में चाट का स्टॉल मिल जाएगा. और यह देखना आकर्षक है कि चाट रेसिपी कितनी बहुमुखी हो सकती है. वास्तव में, हर राज्य में चाट बनाने का अपना अनोखा तरीका होता है. उदाहरण के लिए, उत्तर भारत में पापड़ी चाट में पश्चिम बंगाल की तुलना में ज्यादा दही शामिल करते है. फिर से, दक्षिण भारत में दही वड़ा के फ्लेवर, मसालों और इस्तेमाल की गई दही के खट्टेपन में अंतर मिलता है. फिर कुछ अलग चाट रेसिपी हैं, जो हर क्षेत्र के लिए यूनिक हैं. दिल्ली में आपको समोसा चाट - टुकड़ों में टूटे हुए समोसे, दही, चटनी, सेव और मसाले के साथ सर्व की जाती है. बिहार में, आपको चटपोटी मिलेगी - एक मसालेदार अंकुरित मिश्रण जो स्वस्थ और स्वादिष्ट दोनों है. सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें से हर चाट रेसिपी को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.
पार्टी और परफेक्ट टी टाइट स्नैक के लिए कैसे बनाएं पोहा नगेट्स
आजकल, हम लोगों को चाट रेसिपी के साथ क्रिएटिव होते हुए भी देख सकते हैं. रसगुल्ला चाट, नाचो चाट, वाई वाई चाट और बहुत कुछ है. हम हाल ही में एक और ऐसी ही क्रिएटिव चाट रेसिपी लेकर आए हैं जिसने हमें पूरी तरह से हैरान कर दिया है. इसे मिठाई की चाट कहा जाता है - मीठा खाने का शौक रखने वालों के लिए यह परफेक्ट है. इसलिए, हमने इसे आपके साथ शेयर करने का विचार किया. चलो एक नज़र डालते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
How to Make Mithai Ki Chaat | कैसे बनाएं मिठाई की चाट:
मिठाई की चाट के नाम से ही आप समझ सकते हैं कि यह एक से बढ़कर एक मिठाई के मिश्रण है. आप इस यूनिक मिठाई के साथ जितना चाहें उतना इसे क्रिएटिव बना सकते हैं.
इस खास रेसिपी के लिए, हमने काजू बर्फी, मोतीचूर के लड्डू, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, सोन पापड़ी और रबड़ी का इस्तेमाल किया. हालांकि, आप मिठाई को अपने स्वाद के अनुसार मिठाई को बदल भी सकते हैं (रबडी के बिना).
सबसे पहले मिठाइयों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और गरम तवे पर रख दें. इसके बाद बीच में कुछ जगह बनाएं और रबड़ी डालें. इसे कुछ देर ऐसे ही रखें, जब तक कि सब कुछ गर्म न हो जाए.
आखिर में, सभी चीजों को एक साथ मिलाएं और गरमागरम सर्व करें. आप इस डिश को बादाम और पिस्ता फ्लेक्स से गार्निश कर सकते हैं.
मिठाई की चाट की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
घर पर अपनी अगली डिनर पार्टी के लिए इस डिश को आजमाएं और दोस्तों और परिवार को इम्प्रेस करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं