- ईरानी चिकन कढ़ाही एक लाजवाब डिश है.
- यह आपको नया स्वाद देगी.
- यह बनाने में भी आसान है.
अगर आप एक हार्डकोर नॉनवेजिटेरियन हैं, तो हमें यकीन है कि किसी भी चिकन डिश का उल्लेख मात्र आपको एक्साइट करता है! यह स्नैक्स से लेकर मेन कोर्स तक कुछ भी हो सकता है, एक अच्छी तरह से पका हुआ और मसाले से भरपूर चिकन रेसिपी आपको इम्प्रेस करने में कभी फेल नहीं होती है. लेकिन हर बार जब हम घर पर चिकन बनाने की कोशिश करते हैं, तो यह वही पुराना बटर चिकन, चिकन टिक्का, चिकन चंगेजी और इसी तरह की अन्य रेसिपी हैं जो अब आपके स्वाद के लिए उबाऊ हो सकती हैं. तो, क्यों न अपना मेनू बदलें और पूरी तरह से कुछ नया आज़माएं?! हालांकि, अगर आप सुनिश्चित नहीं हैं कि आपको कौन सी रेसिपी अपनानी चाहिए, तो परेशान न हों, यहां हम आपके लिए ईरानी चिकन कढ़ाही की एक स्वादिष्ट रेसिपी लाए हैं जिसे आपको ज़रूर ट्राई करना चाहिए!
तीखा खाना है पसंद तो एक बार जरूर ट्राई करें यह पैन-फ्राइड चिकन मसाला
फारस के भूगोल, इतिहास और सांस्कृतिक प्रभावों ने दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृतियों में से एक में विभिन्न सामग्रियों और क्यूलिनरी मेथड को प्रभावित किया है. भूमध्यसागरीय मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया के बीच ईरान के स्थान को देखते हुए, इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि आज ईरान में विविध प्रकार के स्वाद और मुख्य आधार हैं! ईरानी चिकन कढ़ाही उनके व्यंजनों में से एक ऐसी ही लाजवाब डिश है जिसे आजमाना चाहिए. इस रेसिपी में, मीट को कई तरह के मसालों में पकाया जाता है और लहसुन और प्याज से एक एक्ट्रा स्वाद मिलता है. यह सिम्पल चिकन मील सलाद के साथ काफी बेहतरीन लगता है. आप इसे बटर नान के साथ भी पेयर कर सकते हैं या फिर ऐस ही इसका मजा ले सकते हैं! नीचे पूरी रेसिपी देखें:
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ईरानी चिकन कढ़ाही : ईरानी चिकन कढ़ाही बनाने का तरीका यहां बताया गया है
सबसे पहले चिकन के पीस को निकाल कर साफ कर लें और फ्राई कर लें. एक बार जब यह हो जाए, तो एक अलग पैन लें, उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और पकाएं. अब इसमें जीरा, प्याज डालकर दोबारा पकाएं. चिकन में नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हरी मिर्च डालें. अब टमाटर डालें. इसे टमाटर के गलने तक पकने दें. एक बार हो जाने के बाद, इसे बाहर निकालें और मजा लें!
ईरानी चिकन कढ़ाई की पूरी रेसिपी के लिए, यहां क्लिक करें.
पावर पैक्ड ब्रेकफास्ट के लिए ये सात हाई प्रोटीन मूंग दाल रेसिपीज जरूर ट्राई करें
इस विशेष क्षेत्रीय रेसिपी को ट्राई करें, और हमें बताएं कि आपको इसका स्वाद कैसा लगा!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं