पेरिस:
द्वितीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरे विश्व में शुरु हो चुकी हैं। मंगलवार को इंदटरनेशनल योगा डे पर विश्व भर में जोर-शोर से इसे मनाया जाएगा। इसका छोटा-सा उदाहरण फ्रांस में भी देखने को मिला। हाल ही में पेरिस के पार्क डी ला विलेट में किया गया इंटरनेशनल योगा डे का आयोजन किया गया। यह पेरिस का सबसे बड़ा शहरी सांस्कृतिक उद्यान है। यहां जारी एक बयान के मुताबिक, स्वस्थ जीवनशैली और योग को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसकी शुरुआत की गई और संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंगीकार की गई। योग को लेकर लोगों में इतना क्रेज़ देखने को मिला कि इस मौके पर लगभग सभी उम्र के 2,000 से अधिक लोगों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया।
कई भारतीय, फ्रांसीसी सांस्कृतिक संघों, मैत्री समूहों, भारतीय प्रवासियों और आर्ट ऑफ लीविंग, स्वामी शिवानंद योग सेंटर, तपोवन, योग एंड कंपनी, सहज योग, ईशा फाउंडेशन और अन्य योग स्कूलों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया।
भारतीय राजदूत मोहन कुमार ने आधुनिक जीवनशैली में योग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने नौजवानों से व्यक्तित्व विकास और तनाव प्रबंधन के लिए प्रतिदिन योग करने पर जोर दिया।
पेरिस में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को फ्रांस और भारतीय फिल्म जगत के कई कलाकार बढ़ावा दे रहे हैं।
पेरिस में भारतीय दूतावास ने रविवार को एफिल टॉवर के सामने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए अन्य कार्यक्रम करने की योजना बनाई है।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Internationaql Yoga Day, Yoga, France, Celebration, इंटरनेशनल योगा डे, इंटरनेशनल योग डे, योग, फ्रांस, जश्न