विज्ञापन

बिना दाल भिगोए 1 किलो चकली सिर्फ ₹25 में, न टूटेगी न बिखरेगी, एकदम बनेगी कुरकुरी

घर पर बहुत ही आसान तरीके से आप क्रिस्पी चकली तैयार कर सकते हैं. यहां जानते हैं कुरकुरी चकली बनाने की रेसिपी-

बिना दाल भिगोए 1 किलो चकली सिर्फ ₹25 में, न टूटेगी न बिखरेगी, एकदम बनेगी कुरकुरी
Chakali Recipe : घर पर कुरकुरी चकली कैसे तैयार करें?

दिवाली और त्योहारों के मौसम में चकली हर घर की पसंदीदा नमकीन होती है, लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि चकली तेल में टूट जाती है, ज्यादा तेल सोख लेती है या फिर कुछ दिनों बाद नरम पड़ जाती है. अगर आप भी ऐसी परेशानी से बचना चाहते हैं, तो इस बात ये रेसिपी ट्राई जरूर करें. CookwithParul यूट्यूब चैनल पर बताई गई इस आसान रेसिपी आपके बहुत ही काम आ सकती है. इस रेसिपी की अलग बात यह है कि इसमें दाल भिगोने का झंझट नहीं है और बेहद कम खर्च में करीब 1 किलो तक कुरकुरी चकली तैयार की जा सकती है. सही अनुपात और कुछ खास टिप्स की मदद से चकली बाजार जैसी खस्ता और लंबे समय तक कुरकुरी बनी रहती है.

वीडियो में देखें रेसिपी...

चकली को कुरकुरा बनाने का सीक्रेट क्या है?

इस रेसिपी में मुख्य सामग्री के रूप में 2 कप चावल का आटा इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ 1/4 कप भुना हुआ दालिया और 1/4 कप मूंग दाल का इस्तेमाल होता है. ये दोनों चीजें चकली को काफी क्रिस्पी बनाने में मदद करती हैं.

सबसे पहले मूंग दाल और दालिया को 30 से 40 सेकंड के लिए हल्का भून लें. इससे इनमें मौजूद नमी खत्म हो जाती है और चकली की शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है. इसके बाद दोनों को पीसकर बारीक पाउडर तैयार कर लें. 

ऐसे तैयार करें चकली का आटा

चकली के तैयार किए पीसे हुए पाउडर में स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच हल्दी, चौथाई चम्मच हींग, एक चम्मच जीरा, एक चम्मच अजवाइन, एक बड़ा चम्मच सफेद तिल और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं. अजवाइन और हींग न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि पाचन के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. तिल चकली को एक अलग फ्लेवर और बेहतरीन टेक्सचर देते हैं.

चकली को खस्ता बनाने के लिए आटे में करीब ढाई टेबलस्पून गर्म तेल का मोयन डालना जरूरी है. ये स्टेप चकली को कुरकुरी बनाने के साथ-साथ तेल सोखने से भी बचाता है. जब आटा हाथ में दबाने पर बंधने लगे, तब समझिए मोयन सही मात्रा में है. इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से सॉफ्ट लेकिन टाइट आटा तैयार करें. आटा ज्यादा सख्त या ज्यादा मुलायम नहीं होना चाहिए.

चकली बनाने और तलने का सही तरीका

आटा तैयार होते ही चकली मेकर की मदद से चकली बनाएं. चकली बनाने के बाद उन्हें 2 से 3 मिनट के लिए हवा लगने दें. ऐसा करने से उनकी शेप सेट हो जाती है और तलते समय वे टूटती नहीं हैं. तेल का तापमान भी बहुत जरूरी होता है. तेल न ज्यादा गर्म होना चाहिए और न ही ठंडा. मीडियम गर्म तेल में चकली तलने से वे अंदर तक अच्छी तरह पकती हैं और ज्यादा तेल भी नहीं सोखतीं. तैयार चकली को पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें. इस तरीके से बनाई गई चकली करीब एक महीने तक कुरकुरी बनी रह सकती है.

ये भी पढ़ें - गोवर्धन पर ऐसे बनाएं भंडारे वाली अन्नकूट की सब्जी, खाते ही सभी चाटते रह जाएंगे उंगलियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chakli, Chakli Recipe, Chakli Recipe Hindi, Chakli Recipes, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com