- इसे आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं.
- यह चाउमीन सभी को बहुत पसंद आएगी.
- बची हुई ग्रेवी को इस्तेमाल करने का यह बढ़िया तरीका है.
हर घर की एक सामान्य कहानी है. हर दिन नए व्यंजन तैयार किए जाते है और हर दिन सब्जियों की ग्रेवी बच जाती है, और आप उन्हें ऐसे ही छोड़ देते हैं. आप अपनी पनीर और चिकन व्यंजनों के बची हुई ग्रेवी के साथ क्या करते हैं? क्या आप उन्हें कूड़ेदान में फेंक देते हैं? अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह करने से पहले एक बार दोबारा विचार करें. कैसे इन स्वादिष्ट ग्रेवी का उपयोग देसी नूडल्स तैयार करने के लिए किया जा सकता है? जब भी हम नूडल्स के बारे में सोचते हैं, तो लहसुन, प्याज, सब्जी और सॉस का बहुत ही सामान्य स्वाद हमारे दिमाग में आता है. इस डिश में उस तरह का कोई स्वाद नहीं भी हो सकता है, लेकिन यह निश्चित रूप से मुंह में पानी ला देगी.
High-Protein Dal: स्वादिष्ट और हेल्दी मील के लिए करें लोबिया का सेवन (Watch Recipe Video)
यहां देखें के लेफ्टओवर ग्रेवी के साथ कैसे बनाएं देसी चाउमीन? ये है रेसिपी -
सर्व:1
सामग्री:
किसी भी मसालेदार पनीर या चिकन डिश की बची हुई ग्रेवी
नूडल्स- डेढ़ कप (उबलाकर पानी निकाला हुआ)
लहसुन- दो चम्मच (बारीक कटा हुआ)
प्याज- आधा कप (बारीक कटी हुई)
टमाटर- एक तिहाई कप (टुकड़ों में कटा हुआ)
रिफाइंड तेल- दो बड़े चम्मच
चीनी- एक-दो चुटकी
नमक और काली मिर्च- स्वादानुसार
तैयारी:
तेज आंच पर कढ़ाही रखें.
इसमें तेल डालें.
तेल में चीनी डालें और प्याज को हल्का भूरा होने तक भूनें और थोड़ा नमक डालें (चीनी और नमक प्याज को अच्छा रंग दें).
इसमें लहसुन डालें और प्याज को अच्छी तरह से कैरमल होने तक भूनें, लहसुन में से सुगंध आना शुरू हो जाएगा.
टमाटर डालें और तीनों चीजों को तेल छोड़ने तक भूनें.
अब मिश्रण में बची हुई ग्रेवी डालें और थोड़ी देर के लिए भूनें.
जब आप देखते हैं कि ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो गई है, तो उबले हुए नूडल्स को मिलाएं और इसे भी अच्छी तरह भून लें.
अपने स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालें और देसी चाउमीन तैयार है.
आपको यह भी पता होना चाहिए, अगर ग्रेवी में चिकन या पनीर के कुछ टुकड़े बच गए हैं, तो उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर चाउमीन बनाते समय ग्रेवी के साथ मिलाएं.
और खबरों के लिए क्लिक करें
Cooking Tips: घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसे मोज़ेरेला चीज़ (Recipe Video Inside)
तेजी से वजन घटाने के लिए इन 5 चीजों को नाश्ते में करें शामिल! पेट भी होगा अंदर
तेल की एक बूंद डाले बगैर घर पर बनाएं 3 हाई-प्रोटीन इंडियन डिनर रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं