- गुड़ आमतौर पर गन्ने और खजूर से बनाया जाता है.
- सर्दियों के दौरान हल्दी दूध पीने से शरीर गर्म रहता है.
- गुड़ में चीनी के बराबर ही कैलोरी की मात्रा पाई जाती है.
Immunity Boosting Golden Drinks: हल्दी दूध के लाभों को किसी अलग से परिचय की जरूरत नहीं है. इसे सुनहरा दूध कहें या हल्दी वाला दूध इसमें सिर्फ अच्छाई भरी है. यह देसी एनर्जी ड्रिंक पुराने समय से ही कई लोगों के लिए मु्ख्य बना हुआ है. हल्दी दूध लंबे समय से अपनी अपने अंदर अनेक पोषक तत्वों को समाहित किए हुए है. इसको पारंपरिक चिकित्सा चिकित्सकों द्वारा भी मान्यता दी गई है. डीके पब्लिशिंग हाउस की पुस्तक 'हीलिंग फूड्स' के अनुसार, इसमें करक्यूमिन- नामक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं. जो शरीर को फ्री रेडिकल के नुकसान से बचाने में मदद करता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल एंटी-वायरल गुण भी शामिल हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं और मौसमी खांसी और सर्दी को कम करते हैं.
जब गर्म दूध के साथ शरीर को गर्म किया जाता है. इस सुपर ड्रिंक को सर्दियों के मौसम में रात के समय पीना सबसे अच्छा माना जाता है. सर्दियों के दौरान हल्दी दूध पीने से शरीर गर्म रहता है. और सर्दी-खांसी में भी आराम मिल सकता है. ये जोड़ों के दर्द को कम करता है और त्वचा को नरम, कोमल और चमकदार बनाने के लिए अंदर से पोषण देता है. हालांकि, आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष गौतम ने सुझाव दिया, कि "किसी को हल्दी दूध तैयार करते समय हल्दी को अधिक नहीं डालना चाहिए. हमेशा याद रखें, किसी भी चीज की अधिकता आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हल्दी दूध को और फायदेमंद बनाने के लिए आप एक दकम और आगे बढ़ते हैं. हम आपके लिए एक ऐसा ड्रिंक्स लेकर आए हैं जिसमें हल्दी और दूध के साथ गुड़ की अच्छाई भी शामिल है. सबसे लोकप्रिय मीठे के रूप में जाना जाने वाला गुड़ जिसे लोग खाने के बाद खाना पसंद करते हैं. गुड़ को (आयुर्वेद में) पाचन, मेटाबॉलिज्म और फेफड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है.
Happy Tulsi Vivah 2020: आज है तुलसी विवाह, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और स्पेशल डिश

सर्दियों के दौरान हल्दी दूध पीने से शरीर गर्म रहता है.
सर्दियों में गुड़ खाने के फायदेः
गुड़ चीनी का एक भंडार है. जिसे रिफाइन धो कर सफेद चीनी बनाई जाती है. गुड़ फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, पोटेशियम, एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्वों से भरा होता है. जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है.
डाइटीशियन सुनीता चौधरी के अनुसार, " गुड़ आमतौर पर गन्ने और खजूर से बनाया जाता है. इसमें चीनी के बराबर ही लगभग कैलोरी होती है. गुड़ में कैलोरी शरीर में गर्मी पैदा करने और गर्म रखने में मदद करती है. यह ब्लड को पतला करने में मदद करती है. जो हमारे शरीर में गर्मी पैदा करें. इसलिए, हमेशा शरीर को गर्म रखने और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए सर्दियों के दौरान गुड़ का सेवन करने की सलाह दी जाती है.

गुड़ में चीनी के बराबर ही कैलोरी की मात्रा पाई जाती है.
यहां जानें हल्दी दूध रेसिपीः
सामग्री:
एक गिलास दूध
एक चुटकी हल्दी पाउडर
स्वादानुसार गुड़
एक चुटकी काली मिर्च पाउडर
तरीका:
1. धीमी आंच में दूध उबालें.
2. काली मिर्च पाउडर मिलाएं.
3. आंच को बंद करें और इसमें गुड़ डालें और इसे घुलने तक हिलाएं.
4. दूध को एक गिलास में डालें और पीएं.
सर्दियों के दौरान बहुत ही फायदेमंद माना जाता है हल्दी वाला दूध.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
आज है देव उठनी एकादशी, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और स्पेशल भोग
एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आंवले का करें सेवन, जानें ये 5 असरदार लाभ
Diabetes Soup Recipe: डायबिटीज को मैनेज करने में मददगार प्याज और लहसुन का सूप, यहां जानें रेसिपी
डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार अलसी के बीज, जानें ये 5 शानदार लाभ
सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं इंस्टेट आलू गार्लिक ब्रेड-Recipe Video Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं