विज्ञापन

घर पर बनाएं खट्टी-मीठी गोली, बचपन की यादें हो जाएंगी ताजा, देखे रेसिपी वीडियो

किचन में रखी 2 से 3 चीजों से आप बचपन में मिलने वाली खट्टी-मीठी गोलियां तैयार कर सकते हैं. यहां देखते हैं रेसिपी-

घर पर बनाएं खट्टी-मीठी गोली, बचपन की यादें हो जाएंगी ताजा, देखे रेसिपी वीडियो
Khatti-Mithi Candy Recipe : खट्टी-मीठी गोली कैसे बनाएं?

Khatti-Mithi Goli Recipe : इमली की खट्टी-मीठी गोलियां बचपन की उन यादों को ताजा कर देती हैं, जब स्कूल के बाहर ठेलों पर मिलने वाली चटपटी कैंडी का स्वाद घंटों जुबान पर बना रहता था. अगर आपको भी बार-बार स्कूल के बाहर मिलने वाली गोलियों की याद आती है, तो उन यादों को ताजा करने के लिए घर पर ही इन खट्टी-मीठी गोलियों का मजा लें. इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है. इन गोलियों की अच्छी बात ये है कि ये घर में रखी चीजों से ही आसानी से बन जाती हैं. इसके लिए आपको मार्केट से एक्ट्रा सामान खरीदने की जरूरत नहीं होती है.  यूट्यूब  @Shaila's Dastarkhwan नाम के एक फूड क्रिएटर ने इसकी रेसिपी शेयर की है. यहां देखें खट्टी-मीठी गोलियां बनाने की रेसिपी-

इमली की खट्टी-मीठी गोली कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

  • इमली - 100 ग्राम (बीज निकाले हुए बारीक से पीसे हुए)
  • गुड़ - 200 ग्राम
  • लाल मिर्च - 1/4 टीस्पून
  • काला नमक - 1/4 टीस्पून
  • भुना जीरा - 1/4 टीस्पून
  • पीसी चीनी - जरूरत के अनुसार

विधि

सबसे पहले एक पैन लें, इसमें गुड़ डालें और लो फ्लेम पर पिघलाएं. इस दौरान करछी लगातार चलाते रहें. जब गुड़ पिघल जाए, तो इसमें पीसी हुई बारीक इमला डालें. इस दौरान फ्लेम लो रखें, ध्यान रखें कि फ्लेम को हाई नहीं करना है. इसमें सभी मसाले डालकर धीमी आंच पर धीरे-धीरे पकाएं. जब सारी चीजें अच्छे से पिघल जाए, तो गैस बंद कर दें.

तैयार मिश्रण शुरू में आपको पतला दिखेगा, लेकिन इस ठंडा होने दें. जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें और फिर पीसी हुई चीने में डालें. 

जरूरी टिप्स 

  • इमली को अच्छी तरह से पीसकर इसके रेशे जरूर निकाल लें.
  • जब गर्म मिश्रण को प्लेट में निकालें, तो प्लेट में हल्का का तेल लगा लें. ताकि प्लेट में मिश्रण न चिपके.
  • जैसे ही मिश्रण ठंडा हो, इसकी फटाफट गोलियां बनाकर पीसी हुई चीनी में डालें.

ये भी पढ़ें - लौकी न खाने वाले भी किलो के हिसाब से खरीदेंगे, देखें रेसिपी वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food, Candy, Candy Rings, Recipe Video, Recipe Article
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com